Ryan International School murder case: खराब पड़े थे CCTV, जांच में सामने आईं ये बातें
जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय सब कमिटी की जांच में स्कूल में कई तरह की खामियां पाई गई हैं।
नई दिल्ली। रायन इंटरनैशनल स्कूल में हुए सात साल के प्रद्युम्न की हत्या के मामले में जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय सब कमिटी की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में सीसीटीवी सही जगह नहीं लगे हैं। बाहर के स्टाफ के लिए अलग टॉयलेट का इंतजाम नही हैं।
Recommended Video


जांच में कई तरह की खामियां पाई गई हैं
जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय सब कमिटी की जांच में स्कूल में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वहां बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। बच्चों के लिए बनाए गए टॉयलेट भी सेफ नहीं हैं। स्कूल की बाउंड्री वॉल भी छोटी पाई गई है । इतना ही नही फायर सिस्टम भी खराब मिले हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वहां कुछ स्टाफ का वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया है।

सरकार कर सकती है सख्त कार्रवाई
रविवार को गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा था कि मालिक और प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि अन्य बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल की मान्यता रद्द नहीं की जाएगी। इसी बीच खबर है कि सरकार रायन स्कूल पर सख्त कदम उठा सकती है। जरुरत पड़ने पर सरकार स्कूल की मान्यता भी रद्द कर सकती है।

शुक्रवार को हुई थी मासूम प्रद्युम्न की हत्या
मासूम प्रद्युम्न की गला काट कर हत्या कर दी गई थी रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। स्कूल के अंदर बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। हत्या के मामले में शुक्रवार को ही पुलिस ने बस कंडक्टर को पकड़ा है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। वहीं बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बीच गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और 7 दिन में जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications