रूस भारत को देगा MI-17 के 48 हेलिकॉप्टर, जल्‍द होगी डील

नई दिल्‍ली। भारत और रूस के बीच इस साल के अंत तक एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर के सौदे की उम्मीद की जा रही है। इसको लेकर भारत और रूस के बीच बातचीत चल रही है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूसी हथियारों के सप्लायर रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखीव ने कहा कि भारत के पास मौजूदा वक्त में एमआई-8 और एमआई-17 फैमिली के 300 हेलिकॉप्टर हैं।

रूस भारत को देगा MI-17 के 48 हेलिकॉप्टर, जल्‍द होगी डील

भारत इनका सेना के डिप्लॉयमेंट, पैट्रोलिंग, सर्चिंग-रेस्क्यू और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल करता है। भारत अपनी जरूरतों को अच्छी तरह जानता है। मिखीव ने रूस के एयर शो के दौरान कहा कि इस साल के अंत होने तक इसकी डील हो जाएगी।

बता दें कि पिछले साल रूस ने भारत को एक पुरानी डील के तहत 3 एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर दिए थे। 2012-13 के दौरान ये डील हुई थी। हाई टेक्नोलॉजी से लैस इन चॉपर का इस्तेमाल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+