संसद में हंगामे के बाद ओम बिरला से मिले वेकैंया नायडू, दोषी सांसदों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्‍ली, 12 अगस्‍त। मंगलवार को संसद में कांग्रेस समेत अन्‍य विपक्षियों पार्टियों ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद आज गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मुलाकात की। इस मुलाकात में हाल के सत्र के दौरान संसद में घटनाओं के दुर्भाग्यपूर्ण क्रम की समीक्षा की। ये जानकारी उपराष्‍ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गई।

pic

एम वेंकैया नायडू और ओम बिरला ने मंगलवार को मॉनसून सत्र में संसद में कुछ सांसदों के व्यवहार पर चिंता जताई और कहा कि ऐसी कृत को बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा। बता दें राज्यसभा में हुए हंगामे के बाद मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके स्‍थगित होने के एक दिन बाद बिरला ने नायडू से मुलाकात की और दोनों ने सत्र के दौरान 'संसद में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम' की समीक्षा की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट में बताया गया कि कुछ सांसदों ने सदन में बाधा डालने वाला बर्ताव किया जिस पर दोनों ने गहन चिंता प्रकट की। दोनों ने इस बातचीत में ये बात कही कि ऐसे अशांतिपूर्ण व्यवहार को सहा नहीं जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।''

बता दें इस मुलाकात से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी ने उपराष्‍ट्रपति नायडू के आवास पर आकर मुलाकात की। उन्‍होंने नायडू से हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की।

बता दें वेकैंया नायडू ने इस हंगामे के बाद बुधवार को भारी मन से कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के कुछ लोगों द्वारा किए गए इस व्‍यवाहार की तुलना लोकतंत्र के मंदिर को अपवित्र किये जाने से की। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मानसून सत्र के दौरान सदन में विपक्षी सांसदों के व्‍यवहार को लेकर बुधवार को नाराजगी जताई थी और कहा जो सदन में मंगलवार को हुआ उससे उनको बहुत दुख पहुंचा है।

Hotness Alert! 36 की उम्र में भी बेहद cute दिखती हैं Jacqueline Fernandezhttps://hindi.oneindia.com/photos/hotness-alert-jacqueline-fernandez-looks-so-cute-even-the-age-of-36-oi66195.html#photos-4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+