रुबीना दिलैक ने पार की Boldness की सारी हदें, बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं तो...

मुबंई, 04 जुलाई। बिग बॉस 14 की जीत का डंका बजाने वालीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के मात देने के बाद अब रुबीना दिलैक ने एक बार फिर अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। लॉकडाउन में छूट के बाद पति अभिनव शुक्ला के साथ रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अब तक की अपनी सबसे बोल्ड फोटो शेयर कर फैंस को 440 वोल्ट का झटका दिया है।

'छोटी बहू' के बोल्ड अवतार ने मचाया गदर

'छोटी बहू' के बोल्ड अवतार ने मचाया गदर

'छोटी बहू' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को अक्सर ट्रेडिशनल लुक में ही देखा जा सकता है, लेकिन टीवी की इस संस्कारी बहू ने अब बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, रुबीना दिलैक ने ब्लू बिकिनी पहन इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि बिकिनी पहने रुबीना दिलैक बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं, उनके इस अंजाद को खूब पसंद किया जा रहा है।

'वेकेशन के लिए तरस रही हूं'

'वेकेशन के लिए तरस रही हूं'

रुबीना दिलैक बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं हैं, मस्ती की इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में अपने पति अभिनव शुक्ला को भी टैग किया है। फोटो के साथ रुबीना ने दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है, 'वेकेशन के लिए तरस रही हूं, एक बीच, बिकिनी और कुछ पिक्चर्स।' रुबीना ने इशारों ही इशारों में बताया कि उनकी इस तस्वीर को अभिनव शुक्ला ने ही कैमरे में कैद किया है। सोशल मीडिया पर अब रुबीना के बिकिनी अवतार पर ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं।

'बस अभी मेरा फोन ब्लास्ट हो गया'

'बस अभी मेरा फोन ब्लास्ट हो गया'

टीवी एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख एक यूजर ने लिखा, 'ओएमजी, हॉटनेस ओवरलोडेडट।' वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बस अभी मेरा फोन ब्लास्ट हो गया।' फोटो पर आ रही इन प्रतिक्रियाओं से रुबीना भी काफी खुश हैं, अब तक उनकी फोटो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 24 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद रुबीना की फैनफॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

21 जून को मनाई थी शादी की सालगिरह

21 जून को मनाई थी शादी की सालगिरह

बिग बॉस फेम कपल रुबिना दिलैक और अभ‍िनव शुक्‍ला ने सोमवार (21 जून 2021) को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। शादी की तीसरी सालगिरह पर रुबिना दिलैक और अभ‍िनव शुक्‍ला एक साथ नहीं थे, दोनों ने वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी। उन दिनों अभिनव शुक्ला साउथ अफ्रीक के केपटाउन में हैं और खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग में बिजी थे। शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को पति अभिनव शुक्ला की याद आई। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अभिनव को मिस यू कहा था।

यह भी पढ़ें: Video:शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को सता रही है पति अभिनव की याद, कहा- 'मैं यहां, तू वहां...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+