राहुल वैद्य की टी-शर्ट रुबीना से हुई मैच, लोगों ने पूछा- उधार ली या फिर चुराई?
मुंबई: बिग बॉस का 14वां सीजन खत्म हो गया है। जिसमें रुबीना दिलैक ने सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बार लड़ाई-झगड़े के अलावा कंटेस्टेंट के बीच काफी प्यार भी देखने को मिला। शो तो खत्म हो गया है, लेकिन रुबीना समेत सभी कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा को लेकर छुट्टियां मनाने निकले। इसके लिए बकायदा उन्होंने एक हेलीकॉप्टर भी बुक किया, लेकिन एक गलती की वजह से लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं।

टीशर्ट को लेकर हुए ट्रोल
राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि चलो ले चलें तुमको तारों के शहर में....कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर अपनी क्वीन दिशा के साथ। कुछ ही देर में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग राहुल की टीशर्ट को लेकर तेजी से कमेंट करने लगे, साथ ही मजाक-मजाक में राहुल को नकलची और चोर कह डाला।

राहुल ने पहनी रुबीना की टी-शर्ट?
दरअसल राहुल ने जो टी-शर्ट पहनी है, सेम वैसी ही टी-शर्ट रुबीना ने बिग बॉस में पहन रखी थी। इस गलती को सोशल मीडिया यूजर्स कहां छोड़ने वाले थे, उन्होंने तुरंत इसे पकड़ लिया। साथ ही रुबीना की उस टी-शर्ट में फोटो भी खोज निकाली। रुबीना और राहुल की फोटो पोस्ट करते हुए फरह नाम की यूजर ने लिखा कि देखिए हमारे पास ऑफिसियल कॉपी कैट है, जिसका नाम राहुल वैद्य है। वो जुनूनी है और उसके एक्शन उसी से बात करते हैं।

राहुल ने चुराई वो टी-शर्ट?
मजे लेने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। निहारिका नाम की यूजर ने लिखा कि वो सब तो ठीक है, लेकिन ये बताओ तुमने रुबीना से ये हुडी उधार ली है या चोरी की है। जल्दी वापस कर देना। वहीं नताशा नाम की यूजर ने लिखा कि भगोड़े वैद्य तुम रुबीना को क्यों कॉपी कर रहे हो। मुझे लगता है कि तुम दिशा से ज्यादा रुबीना में दिलचस्पी रखते हो। एक अन्य यूजर ने भी रुबीना के फेबर में लिखा। उन्होंने कहा कि इसी तरह की टी-शर्ट रुबीना ने बिग बॉस में पहनी थी, जिससे साफ हो गया है कि राहुल रुबीना को बहुत ज्यादा कॉपी करता है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications