हादसे नहीं मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के विरोध की वजह से हुई प्रभु की विदाई, कांग्रेस नेता का दावा

मोदी के तौर-तरीकों से संघ नाखुश, टकराव की स्थिति: पृथ्वीराज चव्हाण

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि सुरेश प्रभु को रेल मंत्रालय इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि वो बुलेट ट्रेन लाने के पक्ष में नहीं थे, जिस वजह से उन्हें रेलमंत्री पद थोड़ना पड़ा। चव्हाण ने संघ और मोदी के बीच टकराव की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज के तरीके के लेकर भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वंससेवक संघ (आरएसएस) नाराज है। कांग्रेस ने सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मोदी की कार्यशैली को लेकर आरएसएस के में भारी असंतोष है क्योंकि वह अपने फैसले लेने से पहले संघ को भरोसे में नहीं ले रहे हैं।

RSS not happy with PM Narendra Modi says Prithviraj Chavan

 मोदी ने नहीं मानी संघ की बात

मोदी ने नहीं मानी संघ की बात

पृथ्वीराज चव्हाण ने हाल ही में कहा था कि आरएसएस अपने दो लोगों को कैबिनेट में शामिल कराना चाहता था लेकिन मोदी ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया। इसको लेकर हुए सवाल पर जवाब देते हुए 'महाराष्ट्र मीडिया' के एक जन साक्षात्कार कार्यक्रम में चव्हाण ने कहा कि संघ और मोदी के बीच टकराव है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हाल ही अपने कैबिनेट में फेरबदल किया और चार नौकरशाहों को शामिल कर लिया लेकिन संघ ने जो नाम दिए उनको नजरअंदाज कर दिया।

'सुषमा को दिया जाना चाहिए था रक्षा मंत्रालय'

'सुषमा को दिया जाना चाहिए था रक्षा मंत्रालय'

मोदी के मंत्रिमंडल में बदलाव पर भी चव्हाण ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को रक्षा मंत्रालय दिया जाना चाहिए था। चव्हाण ने कड़े शब्दों में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक ही दिन में देश में बदलाव करना चाहते हैं, तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का मकसद बस विरोधियों को खत्म करनना है जबकि आरएसएस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। तीनों की अलग-अलग दिशा में चल रहे हैं।

'अमेरिका ने साजिश के तहत कराई नोटबंदी'

'अमेरिका ने साजिश के तहत कराई नोटबंदी'

चव्हाण ने नोटबंदी को लेकर भी पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे तब उन्होंने नोटबंदी का सुझाव सरकार को दिया था। उनके कहने पर ही भारत ने डिजिटल पेमेंट की ओर कदम बढ़ाया और नोटबंदी कर दी। चव्हाण ने कहा कि अमेरिका ने भारत से डिजिटलाइजेशन की तरफ जाने और क्रेडिट कार्ड कंपनियों की सदस्यता लेने को कहा। इससे पेटीएम और दूसरी कंपनियों को भारी फायदा हुआ।
पढ़ें- नोटबंदी, GST और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा नेता के निशाने पर मोदी-जेटली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+