अयोध्या फैसला: आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार दोपहर 1 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। वह अयोध्या मामले पर फैसले के बाद मीडिया से बातचीत करेंगे। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर 40 दिनों तक चली सुनवाई 16 अक्टूबर को पूरी हुई थी। अब आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा।

Rashtriya Swayamsevak Sangh, rss, mohan bhagwat, address media, Supreme Court, Ayodhya Verdict, Ayodhya, अयोध्या, अयोध्या मामला, सुप्रीम कोर्ट, अयोध्या फैसला, मोहन भागवत, आरएसएस

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मुलाकात कर फैसले को देखते हुए स्थिति का जायजा लिया था। जानकारी के मुताबिक फैसले के वक्त भागवत दिल्ली में ही रहेंगे। वह इस दौरान दिल्ली स्थित आरएसएस के दफ्तर में होंगे। जहां वह अपने सहकर्मियों के साथ फैसले पर चर्चा करेंगे।

1949 से लंबित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर अदालत के फैसले पर विचार-विमर्श के लिए, पिछले 10 दिनों से, संघ के शीर्ष नेता दिल्ली के 'उदासीन आश्रम' में डेरा डाले हुए हैं। देशभर में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

आरएसएस ने शांति और समन्वय के लिए विभिन्न स्थानों पर बैठकें की हैं। फैसले के बाद भी सद्भाव का माहौल बना रहे, इसके लिए संघ के सदस्य मुस्लिम निकायों के अधिकारियों से भी मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+