आरएसएस मुखिया मोहन भागवत को मिली जेड प्लस सुरक्षा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भागवत को अब सीआईएसएफ के जवान नागपुर में और यात्रा करने बाहर जाने के दौरान सुरक्षा देंगे।
अभी तक भागवत को महाराष्ट्र पुलिस या रिजर्व्ड सेना के जवानों के द्वारा सुरक्षा नहीं दी जा रही थी। लेकिन जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दिये जाने के बाद अब भागवते के इर्द-गिर्द चौबीस घंटे 60 कमांडो तैनात होंगे।
सीआईएसएफ के वीवीआईपी कमांडो यूनिट अत्याधुनिक हथियारों जैसे एके-47 से लैस होते हैं। यही नहीं उनके पास मॉडर्न गैजेट भी होते हैं जिससे वह संचार के माध्यमों पर भी पैनी नजर रख सके और किसी भी अनहोनी को टाल सकें।
जेड प्लस सुरक्षा को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के तौर पर जाना जाता है जिसे देश के वीवीआईपी लोगों को मुहैया करायी जाती है। इस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराये जाने के बाद भागवत के घर की सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा साथ ही उनके काफिले में गाड़ियों को भी बदला जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications