RSS से जुड़ी संस्था दिल्ली के मदरसों मे स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम करेगी आयोजित
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्था मुस्लिम राष्ट्रीय मंच स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के मदरसों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। स्वतंत्रता दिवस के दिन ना सिर्फ यहां तिरंगा फहराया जाएगा,बल्कि 1857 के बाद देश की आजादी में योगदान देने वालों को भी याद किया जाएगा। एक सीनियर पदाधिकारी ने 18 जुलाई को ये जानकारी दी।

कार्यक्रमों की जानकारी
मुस्लिम इलाकों, मुहल्लों, मदरसों और विभिन्न स्थानों पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अलावा राष्ट्रगान गाया जाएगा और वंदे मातरम के नारे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में 1847 से 1947 तक आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा।
कब हुई कार्यक्रमों की घोषणा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार जो मंच के मार्गदर्शक भी थे, उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्र-निर्माण में मुसलमानों की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications