नोटबंदी से 5400 करोड़ का कालाधन आया सामने, ED और CBI कर रही जांच

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के आर्थिक नीतियों पर उठाए गए सवाल के बीच मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इससे 5400 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। साथ ही प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। अरण जेटली ने बताया कि 5400 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद होने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए 400 मामलो को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को सौंपा गया है।

नोटबंदी से 5400 करोड़ का कालाधन आया सामने, ED और CBI कर रही जांच

वित्त मंत्री ने कहा कि 18 सितंबर तक मौजूदा वित्त वर्ष में 3.7 लाख करोड़ रुपया ज्यादा प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ है कि जो कि पिछले वित्त वर्ष के मुताबिक 15.7 प्रतिशत ज्यादा है। कालेधन के खिलाफ जंग पर बोलते हुए जेटली ने कहा कि नोटबंदी लागू होने के बाद आयकर विभाग ने 2 महीने के अदर देशभर में लगभग 1100 ठिकानों पर छापे मारे थे जिसमें 610 करोड़ रुपये को जब्त किया गया। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी राज्यसभा को दी।

बता दें कि इससे पहले वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जोरदार निशाना साधा था। एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था का 'कबाड़ा' कर दिया है। उन्होंने नोटबंदी को सुस्त अर्थव्यवस्था की आग में घी डालने वाला बताया। साथ जीएसटी में भी खामियां बताईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+