अनंतनाग में J&K बैंक से की ब्रांच पर आतंकी हमला, कैश और राइफल की लूट

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बैंक में पैसे और हथियार की लूट की घटना सामने आई है। सोमवार को आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबेहड़ा इलाके में जेएड़के बैंक की एक शाखा पर हमला किया और करीब 1 लाख 72 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया है। यहीं नहीं आतंकियों ने बैंक के गार्ड से एक 12 बोर की राइफल भी लूट ली है। बिजबेहड़ा दक्षिणी कश्मीर का एक बेहद ही संवेदनशील इलाका माना जाता है।

bank

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार दोपहर अनंतनाग के स्रिगुफवारा इलाके में स्थित जेके बैंक की शाखा पर हमला किया था। हमले के दौरान नकाबपोश आतंकियों ने बैंक के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और करीब 1 लाख 72 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद साथ बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड से 12 बोर की एक राइफल लूट कर फरार हो गए।

बिजबेहड़ा जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का गृह जनपद है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और सीआरपीएफ पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले बीती रात भी यहां पुलवामा जिले में सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक सिविलियन और एक जवान की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+