Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 71000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- देश विकास की राह पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 71000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। वर्चुअल मोड से किया रोजगार मेले का उद्घाटन

pm

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। अलग-अलग पदों पर नियुक्त हुए लोगों को पीएम मोदी ने पत्र सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रोजगार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को नियुक्त पत्र बांटा। इस मौके पर पीएम ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 34 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

पीएम ने कहा कि इस साल के बजट में भी कैपएक्स के लिए 10 लाख करोड़ रुपए तय किए गए हैं। इस राशि से देश में नए हाईवे बने हैं, नए एयरपोर्ट, नए रेल रूट आदि बने हैं। ऐसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से देश में लाखों रोजगार बने हैं।

पीएम ने कहा कि 2014 से पहले हमारे देश में हर महीने सिर्फ 600 मीटर नई मेट्रो रेलवे लाइन बिछाई जा रही थी, आज भारत में हर महीने 6 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाई जा रही है। 2014 से पहले देश में चार लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़क थी आज 7.25 लाख किलोमीटर हो गई है।

पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, लेकिन अब यह संख्या 150 के आसपास पहुंच रही है। बीते 9 वर्षों में देश में गरीबों के लिए जो 4 करोड़ घर बनाए गए हैं उसने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं।

अभी तक पीएम मोदी 2.9 नियुक्ति पत्र लोगों को वितरित कर चुके हैं। ऐसे में आज के कार्यक्रम के बाद यह संख्या बढ़कर 3.6 लाख तक पहंच जाएगी। गौर करने वाली बात है कि तमाम राज्यों द्वारा आयोजित रोजगार मेला में पीएम मोदी शामिल हो चुके हैं।

हाल ही में जिन लोगों की भर्ती हुई है, वह अलग-अलग पदों पर नियुक्त होंगे। ये लोग ग्रामीण डाक सेवक, इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट, कॉमर्शिलय कम टिकट क्लर्क, जूनियर कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, लोवर डिविजन क्लर्क, सब डिविजनल ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट और अन्य पद हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने रोजगार को बढ़ावा देने का वादा किया था, उनके इसी अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में भर्ती हुए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के तौर पर ट्रेनिंग लेने का भी मौका मिलेगा। यह एक ऑनलाइ ओरिएंटेशन कोर्स है, जिसमे अलग-अलग विभाग में भर्ती हुए लोग हिस्सा ले सकते हैं।

पीएम मोदी ने रोजगार मेले को पिछले वर्ष अक्टूबर माह में लॉन्च किया था, इस रोजगार मेले के तहत 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाना है। पीएम ने सभी विभागों और मंत्रालयों से कहा था कि वह खाली पड़े पदों को मिशन मोड पर भरने का काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+