तमिलनाडु में 'दही' पर सियासत, FSSAI ने अब नाम बदलने के दिए निर्देश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा हिंदी को जबरदस्ती थोपने के आरोप लगाने के बाद एफएसएसएआई ने नई गाइडलाइन जारी की है।

तमिलनाडु की सियासत में अब दही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दही के पैकेटों पर 'दही' लिखकर हिंदी को कथित तौर पर थोपे जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से दही का नाम बदलने के निर्देश दिए गए हैं। एफएसएसएआई के निर्देश के अनुसार, 'कर्ड' या 'तायिर' (तमिल) को अब 'दही' (हिंदी) के रूप में लेबल किया जाएगा यानी दही के पैकेट पर 'दही' लिखा जाएगा।
दरअसल एफएसएसएआई ने तमिलनाडु मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) को एक आदेश जारी किया था। जिसके अनुसार, दही के पैकेट पर प्रमुखता से 'दही' मुद्रित करने का निर्देश दिया था। जिसका तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विरोध किया था। एमके स्टालिन ने इसे हिंदी थोपने वाला कदम बताया था। जिसके बाद अब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकजिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) को अब लेबल पर कोष्ठकों में किसी अन्य प्रचलित क्षेत्रीय नाम के साथ 'कर्ड' शब्द का इस्तेमाल करने की अनुमति है। किण्वित दुग्ध उत्पादों के मानकों से 'दही' शब्द को हटाने पर हाल ही में कई रिप्रजेंटेशन प्राप्त हुए थे। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि लेबल पर कोष्ठक में किसी अन्य पदनाम (प्रचलित क्षेत्रीय सामान्य नाम) के साथ एफबीओ शब्द 'कर्ड' का उपयोग कर सकते हैं।
एफएसएसएआई ने कहा कि, दही को नए उदाहरणों जैसे कि "कर्ड (दही)" या "कर्ड (मोसरू)" या "कर्ड (ज़ामुत दाउद)" या "कर्ड (तायिर)" या "कर्ड (पेरुगु) के नाम से भी लेबल किया जा सकता है। प्राधिकरण ने 11 जनवरी, 2023 की अधिसूचना के माध्यम से किण्वित दुग्ध उत्पादों के मानकों से दही शब्द को हटाने के प्रावधानों को अधिसूचित किया था। जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में दुग्ध संघों को नामकरण के रूप में दही का उपयोग करने के लिए कहा गया था।
प्राधिकरण के इस कदम का विरोध करते हुए एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा था कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को देश के दक्षिणी हिस्सों से ''निर्वासित'' किया जाएगा. स्टालिन ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को लेकर प्रकाशित एक खबर शेयर की जिसमें जिसमें कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) को पैकेट पर दही को प्रमुखता से 'दही' मुद्रित करने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications