कल्बे जव्वाद का तीखा आरोप, बदसलूकी मामले में एएमयू से निकाले गए थे आजम खान

- धर्मगुरु ने कहा है कि 1975 में बदसलूकी की वजह से आजम को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था।
- जव्वाद का आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आजम खान एक दिन जबरन लड़कियों के वॉर्ड में घुस गए थे जिसके बाद उन्हें एक साल रोक दिया गया था।
- जव्वाब बोले कि डॉक्टरों ने आजम से वहां से निकल जाने को कहा लेकिन वो नहीं माने।
- पूरे मामले पर चर्चा तेज हुई तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी जांच बैठा दी व वजह पूछने पर आजम जवाब नहीं दे सके।
- इस घटनाक्रम के बाद 6 अक्टूबर 1975 को आजम को आखिरकार यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया।
- धर्मगुरु ने अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेज भी पेश किए व खुलकर अपनी राय रखी व अारोप लगाए।
अभी भी चल रहा है विवाद-
- जव्वाद के आरोप मुस्लिम धर्मगुरु और कैबिनेट मंत्री के बीच हाल में शुरू हुई जुबानी जंग का हिस्सा है जो शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर चल रहा है।
- आजम खान ने जहां कल्बे जव्वाद को धर्मगुरु मानने से ही इंकार कर दिया है तो वहीं कल्बे जव्वाद ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शिया-सुन्नी के बीच फंसाद चाहते हैं।
- जव्वाद का कहना है कि आजम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वक्फ बोर्ड की चुनाव प्रक्रिया में दखल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications