बीच समुद्र में जाकर अचानक टूट गई लड़कियों के पैराशूट की रस्सी, वीडियो में देखें क्या हुआ हाल
बीच समुद्र में जाकर अचानक टूट गई लड़कियों के पैराशूट की रस्सी, वीडियो में देखें क्या हुआ हाल
मुंबई , 22 दिसंबर। जीवन अनिश्चितता से भरा होता है। हम कभी अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगले सेकंड में क्या हो सकता है। जीवन की अप्रत्याशितता हमें जितनी डराती है, वह जीवन की सुंदरता भी है। इस अप्रत्याशितता को देखते हुए, जीवन कुछ ही समय ऐसे भी आते है कि जिसके कारण हमारी जान पर बन आती है। ऐसा ही कुछ पिकनिक मानने गई लड़कियों के साथ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समुद्र में पैरासेलिंगकरने का मजा लेते हुए उनकी पिकनिक एक हादसे में चंद सेकेंड में तब्दील हो गई जिसने सभी को भयभीत कर दिया।

अलीबाग में पिकनिक मानने गई थी
दरअसल, मुंबई की रहने वाली ये दो लड़कियां अलीबाग में पिकनिक मानने गई थी। पैरासेलिंग करते समय जब वो बीच समुद्र में गई उस दौरान उनके पैराशूट में लगी रस्सी टूट गई और जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो दोनों रस्सी टूटते समुद्र में गिरती हुई नजर आ रही है।

रस्सी बीच समुद्र में जाकर टूट गई, आने लगी चिल्लाने की आवाज
जब ये दोनों लड़कियां हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर थीं तभी अचानक पैराशूट में लगी रस्सी बीच समुद्र में जाकर टूट गई और ये दोनों पानी में गिर गई, दोनों जोर से चीखने लगी। दोनों को ही तैरना नहीं आता था जिस कारण ये नजारा देखकर उनके साथ पिकनिक मनाने आए लोगों के हाथ पैर फूलने लगे।

पैराशूट की जब रस्सी टूटी तो दोनों की चीख सुनाई दी
इस हादसे का वीडियो क्लिप जो वायरल हो रहा है उसमें ये दोनों लड़कियां सकीय नाका की बताई जता रही है। जिन्होंने पैरासैलिंग कर राइड का मजा लेने के लिए नाव से पैराशूट में उड़ान भरी। एडवेंचर करने के जोश में ये दोनों लड़कियां काफी खुश नजर आ रही थी जाने से पहले गणपति बप्पा जय बोलते हुए दोनों ने उड़ान भरी लेकिन हवा में लहराते हुए दूर जाते ही पैराशूट की जब रस्सी टूटी तो दोनों की चीख सुनाई दी।
दोनों लड़कियों का क्या हुआ
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों की किस्मत अच्छी थी क्योंकि तुरंत रेसक्यू टीम ने समुद्र के उस एरिया में पहुंच कर दोनों डूब रही लड़कियों को बचा लिया। इस वायरल वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग ये ही सलाह दे रहे है कि ऐसे एडवेंचर ना करें तो ही बेहतर है।

पैराशूट की रस्सी टूटने से युगल जोड़े की हो गई थी मौत
बता दें कुछ दिनों पहले भी ऐसा हादसा हुआ था जिसमें एक युगल जोड़ा पानी में पैराशूट से उड़ता है वहीं नाव पर कोई व्यक्ति उनके अनुभव को कैमरे में कैद कर रहा था। जैसे ही वे पैराशूट की मदद से हवा में ऊपर गए तो वो दोनों काफी उत्साहित थे । हालांकि, जल्द ही यह उत्साह सदमे में बदल गया क्योंकि पैराशूट को नाव से बांधने वाली रस्सी टूट गई जिसके बाद युगल सीधे समुद्र में गिर गया। दंपति के गिरते ही लोगों को सदमे से चीखते हुए सुना जा सकता था दोनेां की ये यात्रा आखिरी बन गई और दोनों की गहरे समुद्र में गिरने से मौज हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications