Rohit Shetty B'day: गोलमाल करके 'चेन्नई एक्सप्रेस' में सवारी करने वाले 'सिंघम' रोहित शेट्टी कभी थे स्पॉटब्वॉय
Rohit Shetty B'day: गोलमाल करके 'चेन्नई एक्सप्रेस' में सवारी करने वाले 'सिंघम' रोहित शेट्टी कभी थे स्पॉटब्वॉय
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का 14 मार्च को जन्मदिन है। फिल्ममेकर के तौर पर गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस समेत कई हिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के टॉप निर्देशकों में होती है। एक्शन सीन्स के लिए पहचाने जाने वाले रोहित शेट्टी ने महज 17 साल की उम्र से काम करना शुरू किया था। हिट फिल्म से बाक्स आफिस से चंद घंटों में करोड़ों कमाने वाले रोहित शेट्टी ने शुरूआत के दिनों में 35 रुपए एक दिन के वेतन पर डॉयरेक्टर के अंडर में काम किया है। 'टफ' डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर जानते हैं बॉलीवुड में उनकी फर्श से अर्श तक पहुंचने की जर्नी ......

रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपए थी
लगातार आठ हिट फिल्में देकर हर फिल्म से लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाले रोहित शेट्टी ने कम उम्र में काफी परेशानियों का सामना किया। रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपए थी। रोहित ने महज 17 साल की उम्र में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांटे के साथ काम शुरू किया था। इसके बाद उन्हीं के साथ तीन फिल्में और की। इसके बाद रोहित ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म प्यार तो होना ही था में काम किया। बाद में हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे?
रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' ने खुद बताया था कि1995 में बनी फिल्म 'हकीकत' में वो एक्ट्रेस तब्बू की साड़ी प्रेस किया करते थे क्योंकि सेट पर वो स्पॉटब्वॉय थे। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कई फिल्मों में काजोल के मेकअप का टचअप करने और उनके स्पॉटब्वॉय केतौर पर भी काम कर चुके हैं। कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती रोहित शेट्टी ने वो कर दिखाया जो हर निर्देशक का सपना होता है। एक समय आया कि 2017 में उन्होंने फिल्म 'गोलमाल अगेन' में अजय और तब्बू को डायरेक्ट किया।

रोहित शेट्टी की मां थीं जूनियर आर्टिस्ट और पिता फेमस स्टंटमैन
14 मार्च 1973 को जन्में आज रोहित शेट्टी 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्में उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी है जो बतौर बॉलीवुड जूनियर आर्टिस्ट काम करती थीं। रोहित फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। फिल्मों में मूवी फाइट मास्टर रहे हैं। उन्होंने हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। रोहित शेट्टी की चार बहनें हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों में कार उड़ाने के सीन के अलावा स्टंट सीन, फाइट सीन दर्शकों को खूब पसंद आती है। फाइटर शेट्टी को ये गुण उनके पिता से विरासत में मिला।

रोहित शेट्टी ने दी लगातार 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में, हर फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
रोहित शेट्टी की दो साल पहले सिम्बा साल के आखिर में रिलीज़ हुई और ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बॉलीवुड में रोहित शेट्टी सिंगल ऐसे निर्देशक है जो लगातार 8 ऐसी फिल्मे दे चुके हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। गोलमाल से लेकर सिम्बा तक ऐसी 8 फिल्मे डायरेक्ट की हैं जिनकी कमाई का आंकड़ा न सिर्फ 100 करोड़ के पार रहा है बल्कि कई फिल्मों ने 400 करोड़ तक भी कमाई की है।

रोहित शेट्टी की पापर्टी
रोहित शेट्टी 248 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिकहै। नवी मुंबई में उनका आलीशान बंगला है जिसे रोहित सेट्टी ने 2013 में खरीदा था। इसके अलावा, रोहित शेट्टी के पास लगजरी कारों का कलेक्शन भी है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। इन लग्जरी कारों में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और बेंज जैसी महंगी गाड़ियां शालिमार्किट में इन कारों की कीमत करोड़ों में है। रोहित सेट्टी के साथ शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारें काम कर चुके हैं।

रोहित सेट्टी ने 30 वर्ष में पहली डेब्यू फिल्म की, जानें पूरा करियर
इसके बाद महज 30 वर्ष की उम्र में रोहित शेट्टी ने डेब्यू फिल्म जमीन के साथ 2003 में किया लेकिन पहली ही फिल्म पिट गई। इसके बाद रोहित शेट्टी ने 2006 में कॉमेडी फिल्म गोलमालः फन अनलिमिटेड का निर्देशन किया जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी जैसी लंबी स्टारकास्ट थी जो हिट हुई। यहीं से सुनील शेट्टी का करियर चमक गया इसके बाद लगातर रोहित शेट्टी हिट फिल्में देते रहे। रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में जिन फिल्मों का निर्देशन किया उनमें जमीन, गोलमाल, सन्डे, गोलमाल रिटन्र्स, ऑल द बेस्ट, फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंहम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंहम रिटन्र्स। रोहित शेट्टी हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल ३, सिंघम, बोल बच्चन और सिम्बा हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। उनकी आने वाली फिल्म है दिलवाले जो कि एक लंबी-चैंड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।
-
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications