बडगाम में राइफलों के साथ फरार J&K पुलिस जवान ने मिलाया हिजबुल मुजाहिद्दीन से हाथ

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस में कॉन्‍स्‍टेबल सैय्यउ नावीद शाह बना हिजबुल मुजाहिद्दीन का हिस्‍सा। कुछ दिनों पहले राइफल के साथ हो गया था फरार। हिजबुल ने बताया नावीद को बहादुर इंसान।

श्रीनगर। शनिवार को जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस में कॉन्‍स्‍टेबल सैय्यद नावीद शाह कुछ राइफलों के साथ फरार हो गया था। अब इसी कॅान्‍स्‍टेबल के हिजबुल मुजाहिद्दीन का हिस्‍सा बनने की खबरें आ रही हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन ने खुद इस बात का दावा किया है।

बडगाम में राइफलों के साथ फरार J&K पुलिस जवान ने मिलाया हिजबुल मुजाहिद्दीन से हाथ

शोपियां का रहने वाला कॉन्‍स्‍टेबल

हिजबुल मुजाहिद्दीन के वर्तमान प्रवक्‍ता बुरहानुद्दीन की ओर से कहा गया है हम सैय्यद नावीद (मुश्‍ताक) शाह का स्‍वागत करते हैं। उसने यह बात श्रीनगर की एक स्‍थानीय न्‍यूज एजेंसी से कही है। साथ ही उसने नावीद को राइफल के साथ भागने के लिए मुबारकबाद भी दी है। नावदी चार राइफल के साथ फरार हो गया था। बुरहानुद्दीन ने कहा है कि नावीद जैसे लोग हमेशा संगठन के संघर्ष का हिस्‍सा बनते रहेंगे। इसके साथ ही संगठन ने बुरहानुद्दीन की हिम्‍मत को सलाम किया है। शनिवार को नावीद चार राइफलों के साथ फरार हो गया था जिसमें उसकी सर्विस राइफल भी शामिल थी। यह घटन बडगाम के चांदपोरा गांव में हुई थी। नावीद यहां पर फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के सेंटर पर तैनात था। वह साउथ कश्‍मीर के शोपियां का रहने वाला है और वर्ष 2012 में जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस का हिस्‍सा बना था।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस फिलहाल संगठन के दावों की सत्‍यता की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की ओर से कहा गया है कि इस बात के आसार हैं कि शाह इस संगठन में शामिल हो गया हो। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर वह राइफलों के साथ क्‍यों भागता? आपको बता दें कि जनवरी 2016 में भी इसी तरह की एक पुलिसकर्मी शकूर अहमद भी इसी तरह से चार राइफलों के साथ फरार हो गया था। अहमद साउथ कश्‍मीर में डीएसपी की पर्सनल सिक्‍योरिटी में बतौर ऑफिसर तैनात था। उसके बारे में भी खबरें आई थीं कि उसने आतंकी संगठन को ज्‍वॉइन कर लिया है। हालांकि एक माह बाद उसे कुलगाम में गिरफ्तार कर लिया गया था। मार्च 2015 में नसीर अहमद जो कि पुलवामा का रहने वाला था उसने भी हिजबुल मुजाहिद्दीन को ज्‍वॉइन कर लिया था। वह भी दो राइफलों के साथ फरार हो गया था। फरार होने से पहले उसकी पोस्टिंग बतौर गार्ड पीडब्‍लूयडी मिनिस्‍टर और वरिष्‍ठ बीजेपी नेता अल्‍ताफ बुखारी के घर पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+