चीन के शंघाई में लगा है सख्त लॉकडाउन, कोविड प्रोटोकॉल की निगरानी के लिए रोबोट कर रहे हैं पेट्रोलिंग
शंघाई, मार्च 31। चीन में कोरोना संक्रमण से हालात एकबार फिर से बेकाबू हो चुके हैं। पिछले कई दिनों से यहां कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना से इस वक्त सबसे अधिक प्रभावित चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई है, जहां कोरोना के नए मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शंघाई में इस वक्त संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है।

शंघाई की सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं रोबोट
शंघाई में सख्त लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है और इसके लिए प्रशासन ने सड़कों पर पेट्रोलिंग शुरू की है। वैसे पूरे कोरोना काल में चीन की कोविड पॉलिसी को पूरी दुनिया ने देखा है कि चीन कोरोना को खत्म करने के लिए क्या-क्या सख्त कदम उठा सकता है, यह सभी ने देखा है, लेकिन इस बीच शंघाई की सड़कों पर रोबोट पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
Recommended Video

चार पैर वाला रोबोट कर रहा है पेट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे चीन के ही एक अधिकारी ने शेयर किया है। इस वीडियो में चार पैर वाला एक रोबोट शंघाई की सड़कों पर कोविड से संबंधित कुछ घोषणाएं कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अधिकारी ने लिखा है, "रोबोट सड़कों पर घूम रहा है और लॉकडाउन के दौरान शंघाई में स्वास्थ्य संबंधी घोषणाएं कर रहा है।"

शंघाई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट है बंद
आपको बता दें कि चीन के शंघाई शहर में 3-4 दिन पहले ही सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सरकार ने शंघाई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से बैन कर दिया है। इसके अलावा फर्म, कंपनी और फैक्ट्रियों को भी बंद कर दिया गया है। कारखानों में भी काम बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: इस साल और गंभीर हो सकता है कोरोना, WHO ने दी खतरनाक वेरिएंट की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications