प्रियंका के जन्मदिन पर पति वाड्रा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- ' आपका मेरे करीब होना...'
नई दिल्ली, 12 जनवरी। कड़कड़ाती ठंड के बीच इस वक्त यूपी का सियासी पारा काफी हाई है। सभी राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे हैं तो वहीं राज्य में पूरी तरह से अपने अस्तित्व को खो चुकी कांग्रेस के फिर से जिंदा करने की हर मुमकीन कोशिश पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है। अपने जीवन के 50 बसंत पूरे करने वाली प्रियंका गांधी को सुबह से ही उनके पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन पर विश कर रहे हैं।

प्रियंका के जन्मदिन पर इमोशनल हुए पति वाड्रा
लेकिन सबसे खूबसूरत ढंग से बर्थडे विश प्रियंका गांधी को किया है उनके हमसफर राबर्ट वाड्रा ने, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खूबसूरत कपल फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।
'आज आप पहले से ज्यादा अनुभवी हो गई हैं'
जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे प्रियंका, आज आपके लिए बड़ा दिन है, आज आप पहले से ज्यादा अनुभवी हो गई हैं।आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं। इसी के साथ ही उन्होंने हार्ट और स्माइल वाला ईमोजी भी बनाया है।'

'मेरे बच्चों और आपका मेरे करीब होना ही मुझे...'
इसके आगे भी राबर्ट वाड्रा ने अपने जज्बात शेयर किए हैं, जो कि दिल को छू लेने वाले हैं। उन्होंने लिखा है कि 'आप मेरी हंसी, उत्साह, दया और ताकत हैं, मेरे बच्चों और आपका मेरे करीब होना ही मुझे हर रोज जीने का नया कारण देती हैं, मैं आपके जीवन का हिस्सा बनने पर गर्व करता हूं, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, आपको बहुत सा प्यार, खुशी और ताकत नसीब हो, आप हमेशा यूंही मुस्कुराती और जगमगाती रहें। बहुत सारी शुभकामनाएं।'

पति और बच्चों संग रणथंभौर में हैं प्रियंका गांधी
वाड्रा की ये पोस्ट इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका गांधी इस वक्त अपने पति और बच्चों संग रणथंभौर में हैं। वो वहां दो दिन स्टे करने वाली हैं। उनके इस निजी दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
प्रियंका और वाड्रा की शादी साल 1997 में हुई थी
गौरतलब है कि प्रियंका और वाड्रा की शादी साल 1997 में हुई थी। शादी के वक्त प्रियंका मात्र 20 साल की और वाड्रा 22 साल के थे। दोनों की शादी आसान नहीं थी। कहा जाता है कि सोनिया गांधी और वाड्रा के पिता दोनों ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बच्चों की जिद के आगे दोनों को हां करना पड़ा। प्रियंका और वाड्रा की शादी बहुत ही सादगी पूर्ण ढंग से हुई थी, जिसमें मात्र 150 लोग शामिल हुए थे।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications