Robert Vadra Net Worth: ED की रडार पर एक बार फिर वाड्रा, कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनिया गांधी के दामाद?

Robert Vadra Net Worth: गांधी परिवार के दामाद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में हैं। एक सफल कारोबारी के रूप में जाने जाने वाले रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर जमीन से जुड़े एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।

ईडी ने उन्हें गुरुग्राम की एक विवादित जमीन डील के मामले में समन भेजा है। यह मामला शिखोपुर लैंड डील के नाम से जाना जाता है, जिसमें करीब 3.5 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर गड़बड़ी के आरोप हैं। वाड्रा पहले भी कई बार जमीन से जुड़े सौदों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं, लेकिन अब ईडी की सक्रियता और बार-बार समन भेजे जाने से इस केस ने फिर से राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

Robert Vadra Net Worth

3.5 एकड़ जमीन की डील पर सवाल

रॉबर्ट वाड्रा एक कारोबारी हैं और उनका रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में 3.5 एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े एक विवादित सौदे के चलते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: Robert Vadra की बढ़ी मुश्किलें! फिर से ED के रडार पर, शिखोपुर जमीन मामले में भेजा गया समन

पहले भी बुलाया गया था, नहीं हुए पेश

ED ने वाड्रा को इससे पहले 8 अप्रैल को भी समन भेजा था, लेकिन वे पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। अब एजेंसी ने उन्हें दोबारा समन भेजा है और इस डील से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइनेंशियल जानकारी जुटा रही है।

प्रियंका गांधी ने नामांकन में दी थी संपत्ति की जानकारी

राहुल गांधी के वायनाड से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका गांधी ने उपचुनाव में नामांकन भरा था। उस समय उन्होंने अपने और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जानकारी भी चुनाव आयोग को दी थी।

रॉबर्ट वाड्रा के पास 64 करोड़ की संपत्ति (Robert Vadra Net Worth)

प्रियंका गांधी के पास करीब 4.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि रॉबर्ट वाड्रा के पास कुल 64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें चल और अचल संपत्तियाँ शामिल हैं।

बैंक बैलेंस और नकद रकम

30 सितंबर 2024 तक वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद थे। इसके अलावा उनके कई बैंकों में खाते हैं:

  • एक्सिस बैंक, दिल्ली: ₹3.47 लाख
  • यूनियन बैंक, दिल्ली: ₹37 हजार और ₹1.23 लाख
  • एचडीएफसी बैंक, दिल्ली: ₹10.11 लाख
  • पीएनबी, दिल्ली: ₹13 हजार
  • एसबीआई, नई दिल्ली: ₹64 हजार
  • एक्सिस बैंक (दूसरा खाता): ₹94 हजार

गाड़ियों का भी है अच्छा कलेक्शन

रॉबर्ट वाड्रा के पास कुल 53 लाख रुपये की गाड़ियाँ हैं:

  • 2009 मॉडल टोयोटा लैंड क्रूज़र: ₹53 लाख
  • 2006 मॉडल मिनी कूपर: ₹1.5 लाख
  • 2007 मॉडल सुजुकी मोटरसाइकिल: ₹4.22 लाख

अन्य निवेश और ज्वेलरी

  • अन्य आय: ₹2.85 लाख
  • ज्वेलरी: ₹17,439
  • सुरक्षा जमा: ₹5.96 लाख
  • कमर्शियल प्रॉपर्टी: इंडिया एक्सपो मार्ट (नोएडा) और गुरुग्राम सेक्टर 48 में बिल्डिंग्स - कीमत ₹2.78 करोड़
  • जमीन में निवेश: ₹3.62 करोड़

कर्ज भी है बकाया

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी पर कुल ₹10.03 करोड़ का कर्ज है। वाड्रा के हिस्से का कर्ज ₹15.75 लाख है, जिसमें लीज सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य वित्तीय संस्थाओं से लिया गया लोन शामिल है।
ये भी पढ़ें: 'जब लोग और किसान परेशान हैं तो, मस्जिदों का सर्वेक्षण करना गलत है', रॉबर्ट वाड्रा ने क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+