Robert Vadra को ED ने फिर किया तलब, जानें अब कौन से मामले में फंसे प्रियंका गांधी के पति

Robert Vadra Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। वाड्रा को 17 जून को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े विदेशी संपत्ति और कथित अवैध फंड ट्रांसफर के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इस केस की जांच ईडी पिछले कुछ वर्षों से कर रही है। पिछली तारीख को वाड्रा कोरोना पीड़ित होने की वजह से पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे।

Robert Vadra से किस मामले में होगी पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा पर डीएलएफ लैंड केस, राजस्थान में जमीन समेत मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस चल रहे हैं। 17 जून को उन्हें आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। भंडारी एक आर्म्स डीलर हैं, जिन पर रक्षा सौदों में दलाली, टैक्स चोरी और विदेशी संपत्तियों को छुपाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Robert Vadra

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?

लंदन में विला को लेकर होगी पूछताछ

संजय भंडारी पर भारत में सबसे पहले साल 2016 में काला धन और विदेशी मुद्रा उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आए थे। जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया था कि भंडारी ने लंदन में एक महंगी संपत्ति खरीदी थी और इस विला का कनेक्शन रॉबर्ट वाड्रा से जोड़ा गया।

ईडी के मुताबिक, लंदन स्थित 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर नामक विला की खरीद-फरोख्त और रेनोवेशन में भंडारी ने जो फंड इस्तेमाल किया, वह रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनियों के जरिए आया था। इस एंगल की पुष्टि के लिए ईडी पहले भी वाड्रा से कई बार पूछताछ कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि इस मामले में कुछ नए दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं। इसी से संबंधित पूछताछ वाड्रा से हो सकती है।

17 जून की पेशी बेहद अहम, रॉबर्ट वाड्रा की होगी गिरफ्तारी?

17 जून को वाड्रा की पेशी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस दौरान ईडी उनसे कुछ नए दस्तावेजों और लेन-देन के विवरणों पर सफाई मांगेगी। अगर पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा होता है, तो वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष परिवार पर भ्रष्टाचार के मामले में चल रही जांच को मुद्दा बनाने से बीजेपी नहीं चूकेगी।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर विवादित बयान के बाद वाड्रा ने दी सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+