मुश्किलों में रॉबर्ट वाड्रा! पति की हिम्मत बनकर खड़ी रहीं प्रियंका, ED के वेटिंग रूम में करती रहीं इंतजार
Robert Vadra: राजनीति की गलियों में जब सवाल उठते हैं, तो जवाब देने वालों की हिम्मत भी परखी जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर के बाहर देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं। ये वही रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) हैं जो कभी एक बिजनेसमैन के तौर पर पहचाने जाते थे, लेकिन अब राजनीति के तूफान में भी खड़े दिखाई देते हैं।
हरियाणा के शिकोपुर लैंड डील मामले को लेकर जब दोबारा उन्हें ED की पूछताछ का सामना करना पड़ा, तो उनके साथ सिर्फ उनके वकील या स्टाफ नहीं था - बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत, उनकी पत्नी प्रियंका गांधी खुद उनके साथ मौजूद थीं। दफ्तर के बाहर उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि यह सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक परिवार की भी परीक्षा है!

पूछताछ का यह दूसरा दिन था, और वाड्रा ने दो घंटे तक सवालों का सामना किया। बाहर प्रियंका चुपचाप वेटिंग रूम में बैठीं रहीं - लेकिन उनके चेहरे की गंभीरता और दृढ़ता बहुत कुछ कह रही थी। हरियाणा के चर्चित शिकोपुर लैंड डील मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से आज, 16 अप्रैल को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की।
यह पूछताछ करीब दो घंटे चली। वाड्रा के साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी ED दफ्तर पहुंचीं। जैसे ही वे दफ्तर के बाहर पहुंचे, प्रियंका ने अपने पति को गले लगाकर (Priyanka Gandhi Hugs Husband Robert Vadra) हौसला दिया। इसके बाद वाड्रा अंदर गए और प्रियंका बाहर वेटिंग रूम में बैठीं रहीं।
ये भी पढ़ें: Robert Vadra Net Worth: ED की रडार पर एक बार फिर वाड्रा, कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनिया गांधी के दामाद? {video1}
#WATCH | Delhi: Accompanied by his wife and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, businessman Robert Vadra arrives at ED office for the second consecutive day in the Gurugram land case.
The two share a hug as Robert Vadra enters the office. pic.twitter.com/jRRvwpBPqa
— ANI (@ANI) April 16, 2025
'डरने वाला नहीं हूं, हार्ड टारगेट हूं'
ईडी की पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "हम किसी से डरते नहीं हैं। हमें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम प्रासंगिक हैं। चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर - हम आसान निशाना नहीं, बल्कि हार्ड टारगेट हैं।" उन्होंने कहा कि वह इस मामले से घबराए नहीं हैं, बल्कि पूरी मजबूती से हर सवाल का जवाब दे रहे हैं।
'वक्त बदलता है, हमें झेलना आ गया है'
वाड्रा ने साफ कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, ना ही उनसे कुछ छिपा है। उन्होंने कहा, "समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। आज हम सवालों का सामना कर रहे हैं, कल को शायद उन्हें करना पड़े। मुझे डर नहीं है, खट्टर सरकार पहले ही इस मामले में मुझे दो बार क्लीन चिट दे चुकी है। अब सात साल बाद वही सवाल दोहराए जा रहे हैं।"
ED ऑफिस जाने से पहले लिखा भावुक पोस्ट (Robert Vadra Post)
ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, "मेरे जन्मदिन के हफ्ते की सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई है। मैंने बुजुर्गों को खाना खिलाने और बच्चों को गिफ्ट देने की योजना बनाई थी। लेकिन लोगों की इच्छाओं को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं सत्य में विश्वास करता हूं और मुझे भरोसा है कि आखिरकार सच की जीत होगी।"
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। IYC सहित कई संगठन ईडी और बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय (AICC) के बाहर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
पहले दिन 6 घंटे चली थी पूछताछ
गौरतलब है कि मंगलवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी और उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत दर्ज किया गया था। उस समय भी वाड्रा ने कहा था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे अल्पसंख्यकों की आवाज उठाते हैं और सरकार इसका विरोध नहीं झेल पा रही।
मुश्किल वक्त में पति के साथ मजबूती से खड़ी हैं प्रियंका (Priyanka Gandhi with Husband)
इस पूरे मामले में रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी का एक-दूसरे के लिए खड़ा होना न सिर्फ एक राजनीतिक जोड़ी की मजबूती दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि जब बात अपनों की होती है, तो रिश्ते सियासत से ऊपर हो जाते हैं। एक तरफ पति ईडी के सवालों का सामना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पत्नी अपने भरोसे के साथ उनके पीछे खड़ी है।
ये भी पढ़ें: 'मैं भारत छोड़कर नहीं भागूंगा', गुरुग्राम जमीन मामले में ED पूछताछ के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा, BJP पर कसा तंज
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications