Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी पर क्या बोले पति रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी पर बड़ा दांव चला है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने को कांग्रेस पार्टी में मांग उठ रही थी, आखिरकार पार्टी आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। वहीं कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया आई है। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट लिखकर प्रियंका गांधी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वो हमेशा उनके साथ है।

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट लिखकर दी प्रियंका को शुभकामनाएं

प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "बधाई हो P... जीवन के हर चरण में हमेशा आपके साथ हूं। इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें।" रॉबर्ट वाड्रा ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वो हमेशा, हर फेज में प्रियंका गांधी के साथ हैं। प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि भले ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हो लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा- वो हमेशा उनके साथ हैं

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा- वो हमेशा उनके साथ हैं

प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता हैं। हम चाहते थे कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें। मायावती जी और अखिलेश जी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। वास्तव में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जैसे भी संभव हो, मैं उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अंतत: हम तीनों का उद्देश्य भाजपा को हराना है। लेकिन हां हमारी लड़ाई कांग्रेस की विचारधारा को बचाने की है।

प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एक तरफ प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+