Live: PM मोदी ने आबे को गुजराती रेस्टोरेंट में कराया डिनर

अहमदाबाद। देश में पहली बुलेट ट्रेन योजना के उद्घाटन से पहले आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। अहमदाबाद पहुंचने के बाद शिंजो आबे ने पीएम मोदी के साथ 8 किलोमीटर रोड-शो किया। इसके बाद साबरमती आश्रम पहुंचे। वहां से प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री अपनी पत्नी के साथ सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को सीदी सैयद मस्जिद के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाई। सीदी सैयद मस्जिद के दौरे के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री डिनर के लिए गुजराती रेस्टोरेंट 'अगाशिए' पहुंचे। जहां दोनों पीएम ने शाकाहारी भोजन किया।

Live: साबरमती आश्रम के बाद सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे मोदी-आबे

इससे पहले अहमदाबाद में जापान के पीएम शिंजो आबे और पीएम मोदी ने 8 किलोमीटर का रोड शो किया।

Live: साबरमती आश्रम के बाद सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी और शिंजो आबे

इसके बाद शिंजो आबे को पीएम मोदी साबरमती आश्रम लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने साबरमती आश्रम को देखा। बाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर भी शिंजो आबे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।

Live:साबरमती आश्रम में मोदी और जापान के पीएम

साबरमती आश्रम के विजिटर्स रजिस्टर में शिंजो आबे ने लव एंड थैंक्स लिखा है। साबरमती आश्रम के बाद जापान के पीएम और प्रधानमंत्री मोदी सीदी सैयद मस्जिद का दौरा किया।

Live: साबरमती आश्रम के बाद सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी और शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की इस हाई प्रोफाइल यात्रा के दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। 12 वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन और व्यावसायिक बैठक के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां जापानी कंपनियां गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा कर सकती हैं। दिसंबर 2015 के बाद यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल नवंबर में जापान की यात्रा की थी। पिछले तीन साल में मोदी और आबे 10 बार मिल चुके हैं। शिंजो आबे अपनी यात्रा के दौरान दो दिन गुजरात में रहेंगे, जहां वे मोदी के साथ एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। शिंजो आबे भारत यात्रा बहुत अहम मानी जा रही है, सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने वाले हैं।

मोदी सरकार के 1.1 लाख करोड़ रूपये के बुलेट ट्रेन ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दोनों देश के नेता आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की आधारशिला के दौरान भूमि पूजन में भाग लेंगे। दोनों पीएम एक वीडियो लिंक के माध्यम से वडोदरा में 'हाई-स्पीड रेलवे प्रशिक्षण संस्थान' ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भी भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+