भारी बारिश के बाद बेंगलुरू में जगह-जगह हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी, 3 दिन वर्षा होने का पूर्वानुमान

बेंगलुरु, 15 अप्रैल: बेंगलुरू में गुरुवार रात जमकर बारिश हुई जिसके कारण शहर के हिस्‍सों में भयंकर जलभराव हो गया। पानी में डूबी सड़कों पर से बसों, करों और अन्‍य वाहनों को गुजरना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में घर कमर तक पानी में डूब गए।

bangalore rain

पानी भर जाने से लोग फंसे रहे
शहर के कई हिस्सों में सड़कों और फुटपाथों पर पानी भर जाने से लोग फंसे रहे। बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और दमकल विभाग को कुछ इलाकों में आपातकालीन अभियान चलाना पड़ा।

तीन और दिनों तक हो सकती है 'भारी बारिश'

मौसम विभाग या आईएमडी ने बेंगलुरु के लिए तीन और दिनों के लिए 'भारी बारिश' का पूर्वानुमान बताया था। बेंगलुरु की नागरिक एजेंसी के प्रमुख ने अपने बल को सड़कों और यातायात चौराहों पर उखड़े हुए पेड़ और जल-भराव जैसी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा है। बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने अधिकारियों से कहा किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक बाधित ना हो इसके लिए दिए ये आदेश
आपातकालीन वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए, नागरिक एजेंसी प्रमुख ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी नागरिक को समस्याओं का सामना नहीं करना चाहिए। बीबीएमपी टीमों को तुरंत उन जगहों पर पहुंचना चाहिए जहां पेड़/शाखाएं गिर गई हैं या जहां बारिश का पानी अवरुद्ध हो गया है। उसका निवारण तुरंत करना चाह‍िए ताकी ट्रैफिक जो अवरुद्ध हुआ है वो ठीक हो सके।

मुख्य आयुक्त ने दिए ये आदेश
मुख्य आयुक्त ने अधिकारियों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों की पहचान करने और इससे बचने के लिए कदम उठाने के लिए भी कहा है जहां पानी रुकता है।
सभी जोनल कंट्रोल रूम में आवश्यक कर्मियों के साथ आवश्यक उपकरण/मशीनें होनी चाहिए। मुख्य आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से संबंधित मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए क्षेत्रवार वरिष्ठ अधिकारियों को बैठकें करनी चाहिए।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी है चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में कर्नाटक के कई हिस्सों में, विशेष रूप से केरल-माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग / बिखरी हुई बारिश की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+