भोपाल: दिग्विजय के लिए सुबह 10 बजे शुरू होगा साधुओं का रोड शो, 13 अखाड़ों के साधु लेंगे हिस्सा

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह लंबे समय के बाद चुनावी मैदान में हैं और इस बार वह अपननी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। भोपाल में दोनों ही नेताओं के बीच का यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है और हर किसी की नजर इस सीट पर है। दिग्विजय सिंह ने वोटरों को लुभाने के लिए एक नया दांव खेला है, आज उनके समर्थन में कई साधू, संत रोड शो करेंगे, जिसमे कंप्यूटर बाबा भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 13 अखाड़ों के संत इस रोड शो में हिस्सा लेंगे।

digvijaya singh

हवन किया

रोड शो के दौरान तमाम साधू संत मौजूद रहेंगे, इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी संग मिलकर हवन किया था। दिग्विजय सिंह के लिए तमाम साधुओं ने हठयोग किया, जिसकी अगुवाई डिजिटल बाबा ने की थी। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से हिंदुत्व कार्ड पर पलटवार करने के लिए दिग्विजय सिंह ने यह तरीका अपनाया है। लेकिन दिग्विजय सिंह के इस रणनीति के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पलटवार किया है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

भगवा का व्यापार कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह भगवा का व्यापार कर रहे हैं, ये मुझे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पहले मैंने सुना था कि 40-50 हजार लोग रैली करेंगे, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सिर्फ 40 ही बचे हैं। एक रैली के दौरान भी तमाम साधू आए थे, मंच पर डिजिटल बाबा भी मौजूद थे, लेकिन मीडिया ने जब इन संतों से पूछा कि आप लोग कहां से आए हैं तो उन लोगों ने कहा कि हम भीख मांगते थे, मंच पर जो बाबा खड़े हैं उन्होंने हमे पैसा दिया है और भगवा कपड़ा दिया है, फिर बोले कि चलो सभा में।

12 मई को होगा मतदान

बता दें कि 12 मई को भोपाल सहित तमाम सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होगा, जिसमे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 12 मई को छठे चरण के तहत मतदान कराया जाएगा छठे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही त्रिपुरा के बूथ नंबर 168 पर भी मतदान कराया जाएगा। छठे चरण में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+