दिल्ली-महाराष्ट्र बिजली संकट पर गृह मंत्री के बाद आज आरके सिंह करेंगे अहम बैठक
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मंगलवार को अमित शाह ने अहम बैठक की। सूत्रों के अनुसार यह बैठक ऊर्जा के संकट को लेकर थी। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा, कोयला मंत्रालय के अहम अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक गृह मंत्रालय में हुई थी और इस दौरान देश में कोयला और बिजली की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की। तकरीबन एक घंटे तक चली इस बैठक में चारो मंत्रियों ने पॉवर प्लांट में कोयला की उपलब्धता को लेकर चर्चा की, साथ ही ऊर्जा की मांग कितनी है इसपर भी चर्चा की गई। अमित शाह के साथ बैठक के बाद आज आरके सिंह महाराष्ट्र और दिल्ली में बिजली संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेगे।

बता दें कि इसी तरह का बैठक पिछले साल अक्टूबर माह में भी हुई थी, जब देश में कोयले का संकट था। दरअसल कई राज्यों में बिजली की काफी समस्या है, पॉवर प्लांट में कोयला की सप्लाई के चलते आने वाले समय में बिजली का संकट और भी बढ़ सकता है। देश के 12 राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, झारखंड, हरियाणा में बिजली का संकट है, यहां 3-8.7 फीसदी तक की बिजली की कटौती हो रही है। अप्रैल 20222 में बिजली की मांग अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर में भी 1.1फीसदी का बिजली संकट देखने को मिला था, इस साल अप्रैल माह में 1.4 फीसदी का बिजली संकट है।












Click it and Unblock the Notifications