बिहार में RJD विधायक ने आतंकी मसूद अजहर को कहा 'साहब', जनसभा में तेजस्वी यादव भी थे मौजूद

पटना। इस वक्त पूरे देश में चुनावी माहौल बेहद गर्माया हुआ है, हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दंड और भेद के साथ चुनावी दंगल में अपना जोर लगा रही है, आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है लेकिन इन्हीं में कुछ नेतागण ऐसे हैं, जो कि अपने बेतूके बयान की वजह से जोश में होश भी गंवा दे रहे हैं, ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक हाजी सुभान ने, जिन्होंने किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 'साहब' तक कह डाला।

RJP विधायक ने आतंकी मसूद अजहर को कहा 'साहब'

RJP विधायक ने आतंकी मसूद अजहर को कहा 'साहब'

खास बात ये है कि जिस वक्त वो आतंकी अजहर मसूद का इज्जत दे रहे थे, उस वक्त मंच पर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। अपनी चुनावी भाषण में विधायक ने कहा कि इंटरनेशनल आतंकी घोषित करने के लिए मसूद अजहर साहब को चीन ने वीटो लगाया, अभी तक कोई यह बता सकता है कि चीन के खिलाफ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लफ्ज बोल रहे हैं क्या? 50 हजार करोड़ का जो सालाना आमदनी चीन के पास जा रही है हमारे इंडिया से, उसे रोकने के लिए क्या आज तक किसी नेता ने बोला है।

तेजस्वी के सामने राजद के विधायक के बिगड़े बोल

लेकिन दूसरों पर निशाना साधते-साधते हाजी खुद लोगों के निशाने पर आ गए, सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद ने खेली खून की होली

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद ने खेली खून की होली

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को कश्मीर में हुए पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसके बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक करते हुए कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+