RJD Manifesto: RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख, 500 में सिलेंडर , जानें 5 बातें

RJD Manifesto (Parivartan Patra): लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसको उन्होंने 'परिवर्तन पत्र' का नाम दिया है। इस परिवर्तन पत्र के जरिए 24 जन आरजेडी ने बताए हैं।

RJD Manifesto Parivartan Patra

आरजेडी सत्ता में आने पर एक करोड़ नौकरी, महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 𝟑𝟎 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी दिलाएंगे।

'परिवर्तन पत्र' जारी करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''हम ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे... बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हम दिलाएंगे।''

Tejashwi Yadav: घोषणा पत्र जारी करके तेजस्वी यादव क्या बोले?

तेजस्वी यादव ने कहा, "...'परिवर्तन पत्र' के जरिए 24 जन वचन हम लाए हैं... अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम देशभर में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम हम करेंगे...आने वाले 15 अगस्त को आपको बरोजगारी से आजादी मिलनी शुरू हो जाएगी। 15 अगस्त से नौकरी देने की प्रक्रिया हम शुरू कर देंगे। आने वाले रक्षा बंधन से गरीब परिवारों की हमारी बहनों को हर साल 1 लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा...बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हम दिलाएंगे।"

RJD Manifesto Highlights: राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र की 5 बड़ी बातें?

  • 1. एक करोड़ युवाओं को नौकरी
  • 2. रक्षा बंधन पर गरीब परिवारों की "बहनों" को हर साल 1 लाख देने का वादा
  • 3. बिहार में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 5 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। ये एयरपोर्ट पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और रक्सौल में बनाए जाएंगे।
  • 4. रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का वादा
  • 5. पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाएगी। बिहार को विशेष दर्जा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+