शाह-नीतीश की सीट शेयरिंग की घोषणा के तुरंत बाद क्यों कुशवाहा से मिले तेजस्वी

अरवल। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गुणा-गणित बिठाने का दौर शुरू हो गया। पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के कुछ देर बाद ही बिहार के अरवल से बड़ी सियासी तस्वीर सामने आई, जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही एक बार फिर से सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई आखिर उनके बीच क्या बात हुई है। आखिर अचानक तेजस्वी यादव इस तरह से अचानकर उपेंद्र कुशवाहा से मिलने क्यों पहुंच गए? हालांकि इस मुलाकात को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने ज्यादा कुछ नहीं कहा इसे एक औपचारिक बातचीत बताई। एएनआई से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

अरवल में तेजस्वी-कुशवाहा की मुलाकात

अरवल में तेजस्वी-कुशवाहा की मुलाकात

सियासी हलकों में इस मुलाकात को लेकर सवाल इसलिए भी उठे हैं क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली में नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों नेता एक साथ मीडिया के सामने आए, जहां बीजेपी अध्यक्ष ने ऐलान कर दिया कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू 2019 के लोकसभा चुनाव में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान शाह ने ये भी कहा कि गठबंधन में शामिल बाकी सहयोगियों को भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। अमित शाह ने कहा कि सहयोगी दलों से बातचीत के बाद अगले दो-तीन दिनों में सभी दलों को लेकर सीटों की संख्या का ऐलान कर दिया जाएगा।

शाह-नीतीश की पीसी के बाद सामने आई नई सियासी तस्वीर

शाह-नीतीश की पीसी के बाद सामने आई नई सियासी तस्वीर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आगे कहा कि 2019 के चुनाव में आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में ही रहेंगे। रामविलास पासवान भी साथ में ही रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि नया सहयोगी गठबंधन में शामिल हुआ है इसलिए सभी के लिए सीट तो कम होंगी ही। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि अभी ये तय नहीं हुआ है कि कौन सी सीट किस पार्टी को मिलेगी और सीटों का नंबर क्या होगा? इस पर सीटों का नंबर तय होने के बाद कौन सी सीट किसके पास जाएगी, इस पर फैसला किया जाएगा।

शाह बोले- आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में ही रहेंगे

शाह बोले- आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में ही रहेंगे

नीतीश कुमार और अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद ये चर्चा शुरू हो गई क्या कोई राजनीतिक समीकरण बन रहा है? क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग हो सकते हैं? ये सवाल कोई पहली बार नहीं उठे हैं पहले भी इस तरह की खबरें सामने आई है जब कहा गया कि कुशवाहा एनडीए में जेडीयू के आने के बाद से खुश नहीं हैं।

तेजस्वी-कुशवाहा की मुलाकात में क्या हुआ बात?

तेजस्वी-कुशवाहा की मुलाकात में क्या हुआ बात?

शुक्रवार को बिहार के अरवल सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात के बाद ये कयास लग रहे हैं कि आरजेडी नेता ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने का न्यौता दिया है। तेजस्वी यादव ने पहले भी कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया था। फिलहाल क्या इस बार की मुलाकात का कोई असर होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल मुलाकात की इस तस्वीर के बाद बिहार की सियासत आने वाले दिनों में गरमा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+