Congress को तगड़ा झटका, लालू यादव बोले- ममता बनर्जी को दिया जाए INDIA गठबंधन का नेतृत्‍व

इंडिया गठबंधन का नेतृत्‍व कर रही कांग्रेस का पड़ला कमजोर होता नजर आ रहा है। इंडिया गठबंधन में शामिल आरजेडी पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। लालू यादव ने साफ कह दिया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए और उन्‍हें नेतृत्‍व सौंपा जाना चाहिए।

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा नेतृत्‍व को लेकर कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब ही नहीं है। उन्‍होंने ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए।

lalu mamata

लालू यादव का ये बयान ममता बनर्जी द्वारा भाजपा विरोधी इंडिया गठबंधन की कमान संभालने की मंशा व्यक्त करने के कुछ दिनों बाद आई है। लालू यादवने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

बता दें इससे पहले, लालू के बेटे और वरिष्ठ राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें " ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता के गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है", लेकिन इस बात पर जोर दिया कि निर्णय आम सहमति से होना चाहिए।

सीएम ममता बनर्जी ने जताई थी ये इच्‍छा

बता दें सीएम ममता बनर्जी ने 6 दिसंबर को मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में इंडिया गठबंधन की कमान संभालने की मंशा जताई थी। इंडिया ब्लॉक के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया था और मौका मिलने पर गठबंधन की कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया था। उन्‍होंने कहा था अगर मुझे कहा जाएगा तो मैं पश्चिम बंगाल से ही मुख्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी के साथ इंडिया गठबंधन का नेतृत्‍व करने के लिए तैयार हूं।

शरद पवार ने इंडिया गठबंधन की कमान सौंपने पर क्‍या कहा?

टीएमसी प्रमुख के इस बयान ने इस बयान ने कांग्रेस पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है। लालू यादव से पहले एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी ममता बनर्जी के हाथों में इंडिया गठबंधन का नेतृत्‍व करने की पैरवी की हैं। शरद पवार ने बीते शनिवार को कहा था ममता बनर्जी एक अनुभवी नेता हैं और ये जिम्‍मेदारी अच्‍छे से निभा सकती हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल अन्‍य कई पार्टियों के नेता ने भी ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्‍व सौंपने की पैरवी की है।

इंडिया गठबंधन

बता दें हरियाणा के बाद महाराष्‍ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद से गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। ऐसे में भाजपा वाले एनडीए गठबंधन को टक्‍कर देने के लिए बनाया गया इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव की तुलना में लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल इंडिया गठबंधन की कमान ममता बजर्नी जैसी दिग्गज नेता के हाथों में सौंपने का समर्थन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+