बिहार चुनाव परिणाम के पहले बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, डॉक्टरों को इस बात का डर

बिहार चुनाव परिणाम के पहले बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, डॉक्टरों को इस बात का डर

पटना: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत शनिवार (07 नवंबर) को बिगड़ गई। लालू यादव के वकील ने कोर्ट में बताया था कि वो किडनी, हृदय रोग और शुगर सहित 16 तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में लालू यादव के देखभाल में लगे डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत पर चिंता जताई है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर लालू यादव की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जमानत याचिका पर सुनवाई टलने और बिहार चुनाव परिणमा को लेकर चिंता में हैं। इसी तनाव में उनकी तबीयत बिगड़ी है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Result के पहले बिगड़ी Lalu Yadav की तबीयत, डॉक्टरों को ये डर | वनइंडिया हिंदी
    Lalu Prasad Yadav

    27 नवंबर को लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई

    लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दुमका ट्रेजरी (Dumka treasury) मामले में 6 नवंबर को जमानत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सुनवाई के दौरान रांची हाई कोर्ट (Ranchi high court) ने कहा कि वो इस मामले पर 27 नवंबर 2020 को सुनवाई करेंगे। दुमका ट्रेजरी के मामले में 9 नवंबर को लालू प्रसाद यादव की आधी सजा पूरी हो जाएगी। इसी वजह से उन्हें जमानत मिलने की उम्मीद थी।

    मानसिक तनाव में बिगड़ी लालू की तबीयत

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल मैनुअल के अनुसार शनिवार (07 नवंबर) को तीन लोगों से लालू यादव को मिलने की अनुमति थी लेकिन उन्होंने किसी के साथ कोई मुलाकात नहीं की।

    डॉक्टरों को इस बात का अंदेशा है कि लालू यादव की तबीयत मानसिक तनाव की वजह से बिगड़ी है। बिहार चुनाव को लेकर लालू यादव काफी परेशान रह रहे हैं, वो अपनी डायट का भी कुछ खास ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव की 25 प्रतिशत किडनी ही काम कर रही है। पहले की अपेक्षा हाल ही में इसमें 10 प्रतिशत की गिरावट आई है और अगर ऐसे में ये गिरावट और बढ़ती है तो उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+