लालू यादव जेल से ही करेंगे लोकसभा सीटों और उम्मीदवारों का चयन

पटना। चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की सीटें और उम्मीदवार को तय करेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने दी। शनिवार को आरजेडी की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को प्रत्याशियों के चयन और सीट बंटवारे के लिए अधिकृत किया गया। अब लालू यादव जेल से ही पार्टी के सीटों औऱ प्रत्याशियों का चयन करेंगे।

Lalu Prasad Yadav
रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि बैठक में कुल चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन, समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल और सीट बंटवारे के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए नेताओं को सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

बिहार में सहयोगी पार्टियों के साथ गठबंधन के लेकर जब सवाल पूछा गया तो पूर्वे ने कहा कि, लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के घटक दलों की बैठक शीघ्र ही होगी। राजद नीत महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है। वहीं इस बैठक में आरजेडी के नेता और पूर्व स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव शामिल नहीं हुए।

इस बैठक में राजद विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के साथ ही पार्टी के विधायक एवं विधान परिषद के सदस्य भी उपस्थित थे। चार घंटे तक चली इस बैठक में पार्टी की ओऱ से इस बार पुलवामा आतंकी हमले के चलते होली ना माने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह प्रस्ताव राज्यसभा सांसद मनोज झा द्वारा लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+