जब जश्न में डूबे रहेंगे मोदी तो राजधानी जैसे हादसे रोज ही होंगे: लालू

पटना। अभी राजधानी एक्सप्रेस के हादसे को चंद घंटे ही हुए हैं कि इस पर राजनेताओं की राजनीति भी शुरू हो गयी है। राजद नेता ने इस हादसे में शिकार लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जगह नमक छि़ड़कने का काम करते हुए रेल मंत्री सदानंद गौड़ा और मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

लालू ने कहा कि यह हादसा मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा है जिनकी वजह से खस्ता हो चुकी रेल व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है। राजद नेता ने जमकर मोदी सरकार और उनकी नीतियों को कोसा। लालू मे कहा कि मोदी सरकार अपनी जीत का जश्न मना रही है उसे आम जनता और नक्सलियों की धमकियों से कोई लेना देना नहीं है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने रेल पटरी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

गौरतलब है कि यह हादसा रात दो बजे हुआ जब बिहार के सारण जिले में दिल्ली-दिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी की पटरी से उतर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। रेलगाड़ी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसे वाले स्थान से एक टाइमर बम भी पाया गया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब ढाई बजे राजधानी एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

इस घटना की जानकारी पीएम मंत्रालय को दे दी गयी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य का जारी है। इस हादसे की वजह से बहुत सारी रेलों के रूट बदल दिये गये हैं। जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उनमें बी-1 से लेकर बी-7 तक के डिब्बे शामिल हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बमनिरोधक जस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+