अब वास्तुशास्त्र के जरिए लालू जलायेंगे अपनी लालटेन?
जेल, जमानत और पार्टी विद्रोह से परेशान लालू फिर भी पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव अपने परिवार औऱ साथियों के दम पर लड़ने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए जहां वह चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर उनके बारे में एक रोचक बात पता चल रही है कि उन्होंने अपने ग्रह सुधारने के लिए वास्तुशास्त्र का सहारा लिया है।
विकास के नाम पर मुस्लिम भी देंगे मोदी को वोट!
जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर वर्षो पूर्व निर्मित तालाब में मिट्टी डालकर उसे भरवाया जा रहा है। जिस पर लालू प्रसाद का परिवार खुलकर नहीं बोल रहा है।
Did You Know: लालू के घर के तालाब पर हर साल राबड़ी छठ पूजा करती हैं
लालू प्रसाद की पुत्री और पाटलिपुत्र क्षेत्र से उम्मीदवार मीसा भारती कहती हैं कि उनको वास्तु शास्त्र पर विश्वास नहीं है। परंतु लालू के पुत्र तेजस्वी यादव इस बात को स्वीकार करते हैं कि वास्तुशास्त्र के कारण इस तालाब को भरवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक नया तालाब दूसरी तरफ बनवाया जाएगा।
मालूम हो कि लालू की पार्टी राजद के दिन कुछ खासा अच्छे नहीं चल रहे हैं। बिहार में राजद के 13 विधायक पार्टी से अलग हो गए, हालांकि बाद में नौ विधायक वापस फिर पार्टी में लौट आए। इधर, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उनके पूर्व भरोसेमंद और करीबी साथी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।
तालाब के बारे में राजद की एक नेता की मानें तो एक वास्तुशास्त्री के अनुसार तालाब के गलत दिशा में होने के कारण नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा था तथा परिवार में बाधाएं आ रही थी। वास्तु शास्त्र के कहे जाने के बाद तालाब को भरवाने का आदेश दिया गया।
बहरहाल, यह देखना रोचक होगा कि तालाब के भर दिए जाने के बाद अगले लोकसभा चुनाव में राजद को कितना फायदा मिलता है या फिर यह एक अंधविश्वास ही साबित होता है।
Did You Know: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित 'राबड़ी आवास' में राबड़ी देवी के छठ करने के लिए वर्ष 2006 में एक तालाब का निर्माण करवाया गया था जहां छठ पर्व पर लालू का पूरा परिवार एकत्र होता था और राबड़ी सूर्य भगवान को अघ्र्य देती थी। उसी तालाब का वास्तु ठीक नहीं होने की वजह से अब उसे भरा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications