खत्म हुआ इंतजार, भारत लौट रहे हैं ऋषि कपूर, अनुपम खेर ने दी Good News

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है, एक्टर की 10 सितंबर को वतन वापसी हो रही है, ये तो पहले ही साफ हो गया था कि ऋषि कपूर सितंबर के महीने में भारत लौटेंगे लेकिन कब लौटेंगे ये किसी को खबर नहीं थी लेकिन अब स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर 10 सितंबर यानी मंगलवार को अपना इलाज कराकर पूरी तरह से स्वस्थ होकर भारत लौट रहे हैं, आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो करीब एक साल बाद ऋषि कपूर की वतन वापसी होगी।

 ऋषि को कैंसर था?

ऋषि को कैंसर था?

गौरतलब है कि ऋषि का इलाज न्यूयॉर्क में हो रहा था, न्यूयॉर्क जाते समय ऋषि कपूर ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी, सिर्फ अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके फैन्स को बताया था कि वो कुछ महीनों तक उनसे दूर रहेंगे और आज तक अधिकारिक रूप से ये साफ नहीं है कि ऋषि को बीमारी क्या थी, हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा गया है कि उन्हें कैंसर था, जबकि वो या उनके किसी भी फैमिली मेंबर ने उनकी बीमारी के बारे में खुलकर कभी बात नहीं की।

ऋषि कपूर की मंगलवार को वतनवापसी

ऋषि कपूर की मंगलवार को वतनवापसी

फिलहाल अब ऋषि वापस आ रहे हैं, ऐसे में उनके चाहने वाले और उनके घरवाले काफी खुश हैं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पैरेंट्स की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, वो लोग आ रहे हैं, रिद्धिमा के पोस्ट से ये कंफर्म हो गया है कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह आखिरकार मुंबई लौट रहे हैं।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने किया ये Tweet

तो वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर ट्वीट करके चीयर की है, अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे सबसे प्रिय नीतू कपूर चीन्टू लगभग एक साल न्यूयॉर्क में रहने के बाद आज वापस आ रहे हैं। मैं इनकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। मेरे पास मिश्रित भावनाएं हैं। मैं एक ही समय में खुश और गम में हूं। मैं तुम्हें बहुत याद करने जा रहा हूँ। हमारे पास एक महान समय था.. धन्यवाद।.. प्यार और प्रार्थना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+