मीडिया पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- अचानक श्रीदेवी 'बॉडी' कैसे बन गईं?

Recommended Video

    Sridevi: Rishi Kapoor SLAMS Media over calling Sridevi 'BODY' | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी 54 साल की उम्र में ही अब दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं। पूरा बॉलीवुड इस खबर से स्तब्ध है और श्रीदेवी को गहरे दुख के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक्टर ऋषि कपूर ने श्रीदेवी के निधन को लेकर रविवार सुबह ट्वीट कर दुख व्यक्त किया था। लेकिन शाम होते-होते वे श्रीदेवी पर मीडिया कवरेज से नाराज हो गए। दुबई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई आएगा, उसके बाद विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार होगा।

    ऋषि कपूर: अचानक श्रीदेवी 'बॉडी' कैसे बन गईं?

    मीडिया द्वारा श्रीदेवी के मृत शरीर को बॉडी कहने पर ऋषि कपूर ने रविवार शाम ट्वीट कर आपत्ति व्यक्त की। ऋषि कपूर ने लिखा, 'अचानक श्रीदेवी 'बॉडी' कैसे बन गईं? सारे टीवी चैनल दिखा रहे हैं कि बॉडी आज रात मुंबई लाई जाएगी। अचानक आपकी पहचान खत्म हो गई और बॉडी बन गई। वहीं, इससे पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा था कि अब चांदनी रातें नहीं होगी, अब चांदनी हमेशा के लिए चली गईं।

    श्रीदेवी के निधन के बाद दुबई पुलिस ने उनकी बॉडी को पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पहले ऐसा लग रहा था कि रविवार शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा, लेकिन जांच में देरी होने की वजह से सरकारी फॉर्मेलिटिज पूरी होने में देरी हुई, इस वजह से सोमवार को पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचेगा।

    श्रीदेवी ने सिर्फ 4 साल की उम्र में सिनेमा में कदम रख दिया था। उनकी अंतिम फिल्म मॉम थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद की थी। श्रीदेवी ने अपनी अदाकारा की एक अद्भुत छाप छोड़ी हैं, जिसे फिल्म इंडस्ट्री कभी भुला नहीं पाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+