ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू की इमोशनल पोस्ट, उन्हें मुस्कान के साथ याद करें बजाए आंसुओं के

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

'वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे'

'वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे'

नीतू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया।

लोगों से की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील

लोगों से की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील

नीतू कपूर ने लिखा कि, वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कान के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ। इस व्यक्तिगत क्षति के दौरान, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया पर कठिन और मुसीबत भरा समय है। इकट्ठे होने और कहीं निकलने पर सख्ती है। हम उनके सभी फैंस और वेल-विशर्स और परिजनों के दोस्तों से दरख्वास्त करते हैं कि कानून का पालन करें।

उनकी शवयात्रा में नियम के मुताबिक 20 लोग शामिल होंगे

उनकी शवयात्रा में नियम के मुताबिक 20 लोग शामिल होंगे। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है। ऋषि कपूर को सितंबर 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था। इसके बाद वह इलाज के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी थीं। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। उनकी हालत में सुधार लग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+