गांधी परिवार पर नामों को लेकर भड़के ऋषि कपूर कहा, 'बाप का माल समझ रखा है क्या?'
मुंबई। एक बार फिर से फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में हैं लेकिन इस बार ट्वीट उन्होंने किसी फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री पर नहीं किया है बल्कि इस बार उनके निशाने पर देश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार है।
70-80 के दशक के मशहूर चॉकलेटी स्टार ऋषि कपूर इस बार गांधी परिवार पर भड़क गये हैं। उन्हें सड़कों से लेकर फिल्म उद्योग और एयरपोर्ट्स के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखने पर गुस्सा आ गया है इसलिए उन्होंने एक के बाद कई ट्वीट कर डाले जिसमें उन्होंने सीमा लांघते हुए ये भी कह दिया कि क्या गांधी परिवार ने हर चीज को बाप का माल समझ रखा है।
ऋषि ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि क्यों नहीं देश की चीजों के नाम क्रिकेटर्स और अभिनेताओं के नाम पर रखे जाते हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि सबसे पहले गांधी परिवार के नाम पर रखी चीजों के नामों को जल्दी से बदला जाए। बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेरआडी टाटा के नाम पर रखो...बाप का माल समझ रखा है क्या?
आप भी पढ़िये उनके ट्वीट्स













Click it and Unblock the Notifications