Ukraine Crisis: पालतू कुत्ते के बिना छात्र ने आने से किया था इनकार, अब इस तरह सुरक्षित दोनों पहुंचे भारत

नई दिल्ली, 4 मार्च: यूक्रेन और रूस में युद्ध चरम पर है। जिस वजह से भारत सरकार भी लगातार वहां से भारतीय नागरिकों को निकाल रही है। कुछ दिनों पहले देहरादून निवासी ऋषभ कौशिक को भी भारत सरकार निकालकर वापस ला रही थी, लेकिन उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के बिना वापस आने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से उनके परिजन परेशान थे, लेकिन अब वो सुरक्षित भारत लौट आए हैं। उनके साथ उनका डॉगी भी मौजूद है।

यूक्रेन से कर रहे थे इंजीनियरिंग

यूक्रेन से कर रहे थे इंजीनियरिंग

ऋषभ कौशिक खार्कीव यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें भी हजारों छात्रों की तरह यूक्रेन से घर आना था, लेकिन उनके सामने मुश्किल थी उनका पालतू कुत्ता मलिबू, जिसे अकेला छोड़कर वह वापस नहीं आ सकते थे। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि भारतीय दूतावास और दिल्ली में केंद्र की एनीमल क्वारंटाइन और सर्टिफिकेट सर्विस उन्हें रोक रही हैं। इसके अलावा उनसे अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं।

भारत आकर कही ये बात

भारत आकर कही ये बात

अब ऋषभ और उनका कुत्ता दोनों सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए हैं। पहले वो यूक्रेन से बुडापेस्ट (हंगरी) गए, वहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी। इसके बाद शुक्रवार सुबह भारत पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ऋषभ ने कहा कि भारत में दस्तावेजों की प्रक्रिया लंबी थी, लेकिन युद्ध जैसी स्थितियों में उन्हें अपने नागरिकों को अनुमति देनी चाहिए थी। इस वजह से मैंने अपील की थी। हाल ही में एक एडवाइजरी आई थी, जिसमें कहा गया था कि पालतू जानवरों और यहां तक ​​कि आवारा जानवरों को भी अब बिना एनओसी के अनुमति दी जा रही है।

 लगातार आ रहीं फ्लाइट्स

लगातार आ रहीं फ्लाइट्स

मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए काफी गंभीर है। हाल ही में पीएम मोदी ने अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा था। चारों मंत्री वहां पर छात्रों से भारत लाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। जिस वजह से लगातर निजी विमान कंपनियों की फ्लाइट्स और भारतीय वायुसेना के विमान छात्रों को लेकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारत आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+