गणेश पेंडेंट के साथ रिहाना का टॉपलेस फोटोशूट, BJP नेता ने कांग्रेस से पूछा- अब भी सपोर्ट करोगे?

Rihanna and Lord Ganesha pendant: पिछले 83 दिनों से जारी किसान आंदोलन अब ग्लोबल मुद्दा बन चुका है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद से किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कई विदेशी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। हालांकि भारत के मुद्दे पर बोलने के लिए रिहाना की कई भारतीय सेलेब्स ने आलोचना की, लेकिन कई विपक्षी दलों ने उनके ट्वीट की सराहना भी की। इन दिनों रिहाना ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट किया है जिसको लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है।

रिहाना ने शेयर किया विवादित फोटो

रिहाना ने शेयर किया विवादित फोटो

दरअसल, अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी एक टॉपलेस पोज में फोटो शेयर की जिसको लेकर भारत में नाराजगी जताई जा रही है। नाराजगी इसलिए क्योंकि रिहाना ने अपनी टॉपलेस फोटो में भगवान गणेश का एक पेंडेंट पहना है, जिस वह से उनकी काफी आलोचना हो रही है। रिहाना पर भारतीयों के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

बीजेपी नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब

बीजेपी नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब

आपको बता दें कि वायरल फोटो में रिहाना ने सिर्फ भगवान गणेश की माला पहनी है उसके अलावा और कुछ भी नहीं। रिहाना की वायरल पिक को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुंबई से बीजेपी विधायक राम कमद में फोटो पर आपत्ति जाताते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी से तीखा सावल किया है। राम ने कांग्रेसियों से पूछा कि क्या अब वह रिहाना का समर्थन करेंगें।

रिहाना से कहा था- इस मूर्खता से बचें

रिहाना से कहा था- इस मूर्खता से बचें

राम कमद ने रिहाना की फोटो को री-ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'षड्यंत्र के तहत रिहाना ने नग्न अवस्था में भगवान गणेश जी पेंडट पहन कर किया देवताओं का अपमान। क्या अब भी कांग्रेस रिहाना का समर्थन करेगी? या विरोध?' बता दें कि राम कमद पहले भी किसान आंदोलन को लेकर किए गए रिहाना के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आपको इस मूर्खता से बचना चाहिए और अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+