अब रणदीप हुड्डा ने Kangana Ranaut पर कसा तंज, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर बोले- 'साजिश बहुत बड़ी है'

Farmers Protest: नई दिल्ली। किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के बयान के बाद अब भारत में भी बॉलीवुड सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। अमेरिकी पॉपस्टार रिहाना के ट्वीट पर विवादित प्रतिक्रिया देने के बाद अब कंगना रनौत कई लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब कंगना रनौत पर उन्हीं की बिरादरी यानी बॉलीवुड वाले ही तंज कस रहे हैं। हाल ही में एक्टर रणदीप हुड्डा ने कंगना का एक थ्रोबैक (पुराना) वीडियो शेयर कर उनकी चुटकी ली है।

रिहाना और कंगना विवाद में कूदे रणदीप हुड्डा

रिहाना और कंगना विवाद में कूदे रणदीप हुड्डा

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर 70 से अधिक दिनों से जारी किसान आंदोलन को सपोर्ट करने के बाद रिहाना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच रिहाना के ट्वीट पर बॉलीवुड की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कईयों ने रिहाना का समर्थन किया तो, कई सेलेब्स ने उन्हें भारत के आंतरिक मामले में ना बोलने का सुझाव दिया। बता दें कि बॉलीवुड से रिहाना मुद्दे पर सबसे पहले कंगना रनौत ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी, हालांकि अब कंगना अपने ट्वीट को लेकर किसान सपोटर्स के निशाने पर हैं।

'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का है सीन

'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का है सीन

इस बीच रिहाना विवाद पर रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म का एक क्लिप शेयर कर कंगना रनौत पर तंज कसा है। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा और कंगना रनौत एक साथ फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में नजर आए थे। वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो भी इसी फिल्म का है। रणदीप हुड्डा ने इसे अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में कंगना, रणदीप हुड्डा अहम रोल में नजर आए थे।

कंगना के थ्रोबैक वीडियो से कसा तंज

कंगना के थ्रोबैक वीडियो से कसा तंज

रणदीप हुड्डा ने जो थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है वो काफी मजेदार है। दरअसल, फिल्म में कंगना रनौत के किरदार का नाम 'रेहाना शेरगिल' होता है। वीडियो में पहले कंगना रनौत की फोटो आती है, फिर अधिकारी के पूछने पर पुलिस इंस्पेक्टर बने रणदीप हुड्डा कहता हैं, 'इसे कौन नहीं जानता, मशहूर फिल्म स्टार रेहाना।' वीडियो के साथ रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा, 'साजिश बहुत बड़ी है।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

किसानों के लिए की थी प्रार्थना

बता दें कि रणदीप हुड्डा किसान आंदोलन पर कई बार ट्वीट कर अपनी राय रख चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर अपनी जान गंवाने वाले किसानों के लिए प्रर्थना की थी। एक्टर ने ट्वीट में लिखा था, 'प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की जान गई उनके लिए मेरी प्रार्थना है। उम्मीद है जल्द समाधान होगा और सभी अपने घर जल्द से जल्द सुरक्षित लौटेंगे।' कंगना रनौत को लेकर किए गए उनके ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'खालिस्तानी लिंक से ट्वीट के लिए रिहाना को मिले 18 Cr',रिपोर्ट के दावे पर कंगना बोलीं- कितने सस्ते हैं ये सब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+