Right To Repair:फोन, गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंपनी के बाहर भी करा सकते हैं ठीक, नहीं जाएगी वारंटी
Right To Repair: जब भी आप को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यानि फ्रिज, ,टीवी, एसी, मोबाइल फोन आदि खरीदते हैं, तो इसके साथ कंपनी आपको कुछ समय की वारंटी देती है। कुछ डिवाइस पर आपको 12 महीने की वारंटी दी जाती है कुछ पर 2 साल की।
तमाम कंपनियां इस वारंटी के साथ कुछ शर्तें भी लगाती हैं। जैसे अगर आप वारंटी के भीतर आपके डिवाइस में कोई गड़बड़ी आती है और आप इसे बाहर ठीक कराते हैं तो इसकी वारंटी खत्म हो जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार आपके लिए राइट टू रिपेयर लेकर आई है।

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि ना चाहते हुए भी लोगों को अपना उत्पाद को कंपनी के सर्विस सेंटर पर सही कराना पड़ता है। लेकिन राइट टू रिपेयर के तहत आप अपने उत्पाद को बाहर भी किसी सर्विस सेंटर से या दुकान से ठीक करा सकता है।
राइट टू रिपेयर की बात करें तो इसकी शुरुआत मुख्य रूप से अमेरिका हुई थी। इसे ब्रिटेन, यूरोपीय संघ में भी मान्यता दी गई है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और ऑटोमोबाइल डिवाइस को किसी भी थर्ड पार्टी से ठीक कराया जा सकता है। इससे डिवाइस की वारंटी खत्म नहीं होगी।
इसके तहत आप अपनी डिवाइस को बाहर ठीक करा सकते हैं और आपके डिवाइस की वारंटी भी खत्म नहीं होगी। जी हां सरकार ने राइठ टू रिपेयर पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर आप अपनी डिवाइस में किसी भी तरह की गड़बड़ी को ठीक करा सकते हैं।
इसके तहत ग्राहकों को यह अधिकार मिलता है कि वह अपने उत्पाद को कम कीमतों पर ठीक करा सकते हैं। सरकारी पोर्टल https://righttorepairindia.gov.in/index.php में सभी बड़ी कंपनियों ने खुद को रजिस्टर कर रखा है, लिहाजा आप अपनी सहूलियत के हिसाब से उन्हें चुन सकते हैं।
वेबसाइट के अनुसार ग्राहक कंपनी के अनुसार अपने उत्पाद को चुन सकते हैं। आपने जिस भी कंपनी का उत्पाद खरीदा है उसकी पूरी जानकारी यहां दर्ज है। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से अपने उत्पाद की कंपनी को चुन सककते हैं। यहां सैमसंग, एप्पल, हीरो, बोट, पैनासोनिक सहित तमाम ब्रांड रजिस्टर हैं। जिस भी कंपनी से जुड़े उत्पाद की आपको जानकारी चाहिए वहां आप क्लिक कर सकते हैं। कंपनी को चुनने के बाद आपको यहां कस्टमर केयर नंबर, उत्पाद की जानकारी, सहित तमाम जरूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications