हर घंटे 7 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की दौलत, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

नई दिल्ली। भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 138 हो गई है। वहीं, भारतीय मूल के विदेश में रह रहे अरबपतियों को मिलाकर ये संख्या 170 पहुंच जाएगी। साल 2019 में भारत में हर महीने करीब 3 कारोबारी 1 अरब डॉलर की पूंजी वाले अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए। इस लिस्ट में एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। अंबानी की दौलत को लेकर एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है।

Recommended Video

    Reliance Industries के Chairman Mukesh Ambani की हर घंटे 7 करोड़ बढ़ी दौलत | वनइंडिया हिंदी
    अंबानी की दौलत 67 अरब डॉलर

    अंबानी की दौलत 67 अरब डॉलर

    हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 2817 लोगों की संपत्ति 1 अरब डॉलर या इससे अधिक है। वहीं, साल 2019 में औसतन हर घंटे मुकेश अंबानी की दौलत में करीब 7 करोड़ रु का इजाफा हुआ। एक साल में भारत में 34 नए लोग अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी दौलत 67 अरब डॉलर है।

    चीन में अरबपतियों की संख्या 799

    चीन में अरबपतियों की संख्या 799

    दुनिया भर में 2019 में 480 नए अरबपति इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। यानी औसतन, हर दिन एक से अधिक शख्स अरबपतियों के इस खास क्लब में शामिल हुए। अरबपतियों के मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत का तीसरा स्थान है। चीन में अरबपतियों की संख्या 799 है जबकि अमेरिका में 626 अरबपति हैं। चीन में हर सप्ताह तीन लोग अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए। चीन इन दिनों कोरोना वायरस का आतंक झेल रहा है जहां 2500 से अधिक लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हो चुकी है।

    जेफ बेजॉस अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर

    जेफ बेजॉस अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर

    दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजॉस पहले स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 140 अरब डॉलर है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप टेन की लिस्ट में पहुंच गए हैं और वे 9वें नबंर पर हैं। एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 107 अरब डॉलर है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्‍थापक बिल गेट्स 106 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+