राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जानिए किस पार्टी के हैं उम्मीदवार

पटना। बिहार से जदयू उम्मीदवार महेंद्र प्रसाद राज्यसभा में पहुंचने वाले सबसे अमीर व्यक्ति होंगे। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी है। महेंद्र प्रसाद की कुल संपत्ति 4000 करोड़ रुपए है और वह सातवीं बार संसद के सदस्य बनेंगे। 78 वर्षीय महेंद्र प्रसाद तीसरी बार जदयू उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचेंगे। उन्हें बिहार में राजा महेंद्र के नाम से भी जाना जाता है। अपने शपथ पत्र में महेंद्र प्रसाद ने बताया है कि उके पास कुल 4010.21 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है जबकि 29.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

नहीं है खुद के पास कार

नहीं है खुद के पास कार

महेंद्र प्रसाद के पास दो दवा बनाने वाली कंपनी हैं, जिसमे एक मापरा लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड और दूसरी अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स है। दोनों कंपनियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपना कुल टर्म डिपोजिट 2239 करोड़ घोषित किया है। हालांकि महेंद्र प्रसाद के पास खुद का कोई वाहन नहीं है और ना ही कोई बीमा है। शपथ पत्र के मुताबिक महेंद्र प्रसाद के पास 41 लाख रुपए के जेवरात हैं। उन्होने अपनी कुल 303.5 करोड़ रुपए की संपत्ति दिखाई है जिसपर उन्होंने 2016-17 में आईटी रिटर्न भरा है।

पहली बार 1980 में पहुंचे संसद

पहली बार 1980 में पहुंचे संसद

पहली बार महेंद्र प्रसाद 1980 में जहानाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर संसद में पहुंचे थे राज्यसभा पहुंचे थे। लेकिन 1984 में वह इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के पक्ष में लहर के बावजूद लोकसभा चुनाव में हार गए थे। लेकिन कांग्रेस ने 1985 में उन्हें राज्यसभा भेजा और उसके बाद लगातार कांग्रेस, राजद और जदयू की ओर से राज्यसभा के सदस्य बने रहे हैं।

6 सीटों पर होना है चुनाव

6 सीटों पर होना है चुनाव

आपको बता दें कि बिहार से कुल छह राज्यसभा सीटों का चुनाव होना है। इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोज झा, जदयू नेता बशिष्ठ नारायण सिंह, अशफाक करीम, अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा पहुंचेंगे। यह पहली बार है जब 2002 के बाद से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+