VIDEO: ऋचा चड्ढा ने भी किया मशहूर किकी चैलेंज, लेकिन बाकियों से हटके है ये डांस

किकी चैलेंज का खुमार सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। हॉलीवुड के विल स्मिथ से लेकर बॉलीवुड में एवलिन शर्मा और निया शर्मा तक इस किकी चैलेंज के वीडियो डाल रहे हैं।

नई दिल्ली। किकी चैलेंज का खुमार सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। हॉलीवुड के विल स्मिथ से लेकर बॉलीवुड में एवलिन शर्मा और निया शर्मा तक इस किकी चैलेंज के वीडियो डाल रहे हैं। और अब इस फेहरिस्त में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का नाम भी जुड़ गया है। ऋचा ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो फेमस किकी चैलेंज कर रही हैं, लेकिन ऋचा का ये चैलेंज बाकियों से काफी अलग है।

Richa Chadha

ऋचा चड्ढा भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्होंने कनाडाई सिंगर ड्रेक के गाने 'इन माई फीलिंग्स' का किकी चैलेंज ट्राई किया है। ऋचा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर किकी चैलेंज का वीडियो पोस्ट किया है, लेकिन उनका ये चैलेंज सबसे हटकर है। जहां अभी तक सभी लोग किकी चैलेंज में गाड़ी से उतर कर डांस कर रहे थे, वहीं ऋचा चड्ढा ने ये डांस जिम के अंदर किया है।

ये भी पढ़ें: हाई कमीशन में खिलाड़ियों के साथ नजर आने पर ट्रोल हुईं अनुष्का, लोगों ने पूछा- 'टीम ज्वाइन कर ली क्या?'

ऋचा ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'किकी, अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो चलती गाड़ी से बाहर मत निकलो।' इसके बाद ऋचा जिम में किसी चीज पर किकी डांस शुरू कर देती हैं। ऋचा का किकी चैलेंज फैंस को बाकी किकी चैलेंज से ज्यादा पसंद आ रहा है।

किकी चैलेंज इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस चैलेंज में युवा चलती गाड़ी से निकलकर कनाडाई सिंगर ड्रेक के गाने 'किकी, डू यू लव मी' पर डांस करते हैं। इस चैलेंज में उन्हें गाड़ी के साथ-साथ डांस करना होता है जो बेहद धीमी स्पीड पर चल रही होती है। इसके बाद वो गाड़ी में वापस आकर बैठ जाते हैं। ये चैलेंज कई लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ है।

इस चैलेंज में भले ही लोग ड्रेक के गाने पर डांस करते हों, लेकिन ये चैलेंज उन्होंने नहीं, बल्कि कॉमेडियन शिगी ने शुरू किया था। हालांकि शिगी ने इस गाने पर गाड़ी से निकलकर डांस नहीं किया था।

ये भी पढ़ें: गौरक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं पर पहली बार बोलीं कंगना, 'ये एकदम गलत है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+