'अरे बाबा रे क्या कर रहे हो तुम': बाल कटवा रहे बच्चे का क्यूट Video देख ऋचा चड्ढा भी नहीं रोक पाईं अपनी हंसी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बाल कटवाते एक बच्चे को बड़ा ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी रिएक्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रूक रही है, एक बार वीडियो देखने के बाद इसे बार-बार देखने का दिल करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बड़ी ही मासूमियत से नाई से उसके बाल न कटाने की गुजारिश करता है। हालांकि बार-बार मना करने के बाद भी नाई द्वारा बाल काटे जाने के बाद बच्चा गुस्सा भी हो जाता है। बच्चे की मासूमियत देख हर किसी को उस पर प्यार आ रहा है।

बच्चे के वीडियो ने लूटा ऋचा चड्ढा का दिल

बच्चे के वीडियो ने लूटा ऋचा चड्ढा का दिल

बच्चों के बाल कटवाना किसी भी माता-पिता के लिए आसान नहीं होता, वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा भी बाल न कटवाने के लिए नाई को धमकी तक दे डालता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब इस पर बॉलीवुड हस्तियां भी अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पा रही हैं। लगभग दो मिनट की यह क्लिप एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को भी खुश करने में कामयाब रही। ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर पर भी बच्चे का ये क्यूट वीडियो शेयर किया है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे का नाम अनुश्रुत है, वह इसलिए परेशान था क्योंकि उसके माता-पिता उसे बाल कटवाने के लिए ले गए थे। अपने बाल कटता देख अनुश्रुत की आंखों से आंसू भी निकल रहे थे। वहीं दूसरी ओर नाई बच्चे का ध्यान बटाने के लिए लगातार उससे सवाल पूछता है, जिसका अनुश्रुत बड़ी ही मासूमियत से जवाब देता है। नाई के पूछने पर बच्चा अपना नाम अनुश्रुत बताता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुश्रुत नाई को फटकार भी लगाता है, वह बोलता है कि मुख्य बहुत गुसा हूं। मैं तुम्हें मारूंगा।

इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो

इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो

बता दें कि ट्विटर पर अनुश्रुत का ये क्यूट वीडियो उसके पिता अनूप ने ही शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा बच्चा अनुश्रुत, हर माता-पिता का ये संघर्ष है।' सोशल वीडियो पर पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही अनुश्रुत का वीडियो वायरल हो गया। उसके वीडियो को अब तक लगभग नौ लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबकि वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा 49,000 लाइक्स और हजारों रीट्वीट भी किए गए हैं। ऋचा चड्ढा और दिव्या दत्ता सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने बच्चे के वीडियो को रीट्वीट किया है।

एक्टर अली फजल ने भी देखा वीडियो?

एक्टर अली फजल ने भी देखा वीडियो?

अनुश्रुत के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इतना प्यारा', मैं इस वीडियो को अब तक कई बार देख चुका हूं।' वायरल वीडियो पर ऋचा चड्ढा और दिव्या दत्ता ने भी कमेंट किया है। दिव्या ने लिखा, 'अरे यार तुम कितने क्यूट हो।' वहीं ऋचा चड्ढा ने बच्चे की ही बातों को दोहराते हुए लिखा, 'अरे अरे यार...।' वीडियो पर ऋचा की प्रतिक्रिया के बाद कई यूजर्स ने यह भी सवाल किया है कि क्या इसे 'मिर्जापुर' गुड्डू पंडित यानी एक्टर अली फजल ने भी देखा है?

यह भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते को जबड़े में दबाकर भागा मगरमच्छ, बचाने के लिए नदी में कूदा बुजुर्ग, फिर जो हुआ...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+