Video: गैंडे ने ओपेन जीप पर सवार पर्यटकों का 3KM तक दौड़ाकर किया पीछा और फिर....चीखते रहे लोग
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गेंडा तीन किलोमीटर तक पर्यटकों की तीन जीप का पीछा करता नजर आया। हाल ही में गैंडों द्वारा सफारी वाहनों का पीछा करने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

जाड़े की छुट्टियों में इन दिनों गुनगुनी धूप में पर्यटक जंगल सफारी जमकर घूमने पहुंच रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफारी में जानवरों को देखने के लिए पहुंचे पर्यटकों को राइनो ने तीन किलोमीटर तक दौड़ाया। वायरल वीडियो में गाड़ी पर सवार महिला और बाकी लोगों को डर के मारे चीखते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में जीपों के पीछे दौड़ता हुआ गेंडा बड़े ही गुस्से में नजर आ रहा है....

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का है वीडियो
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस नेशनल पार्क का वीडियो वाररल हो रहा है। जहां हाल ही में गैंडों द्वारा सफारी वाहनों का पीछा करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। मानस नेशनल पार्क में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। भारी भरकम गैंडे ने जंगल में तीनों जीपों के काफिले का लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा किया।

गैंडा तेजी से दौड़ता हुआ नजर आ रहा है
वीडियो में नजर आ रहा है कि पर्यटकों से भरी जीप तेजी से चल रही है और उसके पीछे गैंडा तेजी से दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। राइनो को पीछे आता देखकर सारे पर्यटक डरे हुए चीखते हुए गाड़ी को और तेज भगाओ कहते हुए सुनाई दे रे हैं।। गेंडा कहीं उनकी गाड़ी के पास तक पहुंच कर उनके ऊपर अटैक ना कर दें इस आतंक में सभी पर्यटक में नजर आए।

गैंडा एक झाड़ी से अचानक निकला था
सफारी जीप पार्क के हबारी वन क्षेत्र से गुजर रही थी जब एक गैंडा एक झाड़ी से निकला और उनके वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया।इसके बाद चालक को तेजी से गैंडे को पीछे छोड़ते हुए देखा गया। हालांकि, बड़ा जानवर कुछ देर तक वाहन का पीछा करता रहा, जंगल में वापस जाने से पहले गेंडा लगातार तीन किलोमीटर तक जीप का पीछा करता रहा। जब तक गेंडा थक कर जंगल में नहीं चला गया तब तक जीप पर सवार पर्यटकों की घिग्घी बंधी रही।

ऐसी घटनाओं के पीछे विशेषज्ञों ने बताई ये वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटना के लिए जंगल में इंसानों की लगातार आवाजाही से जानवरों की बेचैनी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। पार्क प्राधिकरण ने इस साल मार्च में ट्विटर पर पोस्ट किया, "मुख्य रूप से प्राकृतिक कारणों से 400 लोगों की मौत के बावजूद 2018 से 200 लोगों की वृद्धि हुई थी।"
#WATCH | Baksa, Assam | One-horned rhinoceros seen chasing tourist vehicle in Manas National Park, video goes viral
"This happened on December 29. No casualty was reported," says Babul Brahma, Forest Range officer, Manas National Park
(Viral visuals confirmed by Forest Dept) pic.twitter.com/WqLJP006x9
— ANI (@ANI) December 30, 2022












Click it and Unblock the Notifications