VIDEO: सफारी में जब गाड़ी पर सवार पर्यटकों के पीछे पड़ गया गैंडा, देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो साउथ अफ्रीका का है जिसमें एक गैंडा सफारी में सवार लोगों को दौड़ा रहा है। सफारी में सवार लोग तेंदुआ देखने की फिराक में थे जब उनका सामना इस गैंडे से हो गया। इस वीडियो को शूट करने वाले रियान बोशॉफ ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि गैंडा हमारी गाड़ी के सामने आ गया और जब हम उसे पास करने लगे तो वह पीछे भागने लगा।

पहले लगा थोड़ी दूर तक पीछा करेगा गैंडा

पहले लगा थोड़ी दूर तक पीछा करेगा गैंडा

रियान ने बताया कि पहले लगा कि ये गैंडा उनका कुछ दूर तक ही पीछा करेगा लेकिन वह रुका नहीं। यहां तक कि पीछा छुड़ाने के लिए ड्राइवर ने 90 डिग्री टर्न ले लिया लेकिन वह फिर भी पीछे आता रहा। बता दें कि कई बार नेशनल पार्कों से इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। जब इंसानों को जानवरों का सामना इंसान से होते ही उन्होंने हमला कर दिया।

जब बाघ ने बाइक सवारों को दौड़ाया

बता दें कि केरल के वायनाड से कुछ समय पहले ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें एक बाघ को दो बाइकसवारों का पीछा करते देखा गया था। ये वीडियो वायनाड के मुथुंगा के वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी का है। हालांकि वीडियो से साफ है कि बाघ कुछ समय ही उनका पीछा करता है लेकिन कुछ भी हो ये वीडियो डरावना है। यकीनन उस वक्त बाइकसवारों की रूह कांप गई होगी।

बाघ को पीट पीटकर मार डाला

बाघ को पीट पीटकर मार डाला

हालांकि कई बार भूल से शहरों की ओर जानवरों को भी इंसान का गुस्सा झेलना पड़ता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ग्रामीणों ने एक बाघ को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया।

यह भी पढ़ें- तेंदुए के जिस बच्चे को शेरनी ने अपना बच्चा समझकर पाला, 45 दिनों बाद हार गया वह जिंदगी की जंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+