सुशांत सिंह केस: गिरफ्तारी के बाद रिया ने मीडिया को देखकर दी यह प्रतिक्रिया
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में एनसीबी ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ऑफिस से बाहर निकलते हुए रिया मीडिया के सामने पहली प्रतिक्रिया के तौर पर हाथ उपर उठाकर हिलाया। गिरफ्तार किए जाने के बाद बेहद संयत प्रतिक्रिया दी और मीडियाकर्मियों की ओर देखकर हाथ हिलाया।

मंगलवार को पूछताछ के बाद जब वे बिल्डिंग से बाहर निकलीं तो वे रिपोर्टर्स के कैमरों की ओर देखा और हाथ हिलाया।बाद में वे चुपचाप मेडिकल जांच के लिए उनका इंतजार कर रही वैन की ओर बढ़ गईं। नके साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। रिया की ओर से गिरफ्तारी के बाद आज मीडिया की ओर देखकर हाथ हिलाने को 'हार नहीं मानने ' की उनकी रणनीति की हिस्सा माना जा रहा है।
Recommended Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार रात एनसीबी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह रिया द्वारा दिए गए सवालों के जवाबों से संतुष्ट हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर एम ए जैन ने बताया कि हम सभी के लिए न्यायिक हिरासत मांगेंगे लेकिन बेल की मांग किए जाने पर हम इसका विरोध करेंगे। इसके बाद रिया की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेशी हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह रिया के वकील सतीश मानशिंदे बेल के लिए याचिका दायर करेंगे। बता दें, एनसीबी ने रिया को उनके कबूलनामे के बाद गिरफ्तार किया है जिसमें उन्होंने माना कि उन्होंने ड्रग्स मुहैया करवाने में मदद की। यही नहीं, रिया ने यह भी कबूला कि वह ड्रग पेडलर्स के साथ लगातार संपर्क में थीं। इस कबूलनामे के बाद रिया को 67, एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications